विज्ञापन

Anshula Kapoor Wedding Reception: अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन के मजेदार वीडियो, पापा, चाचा या भाई नहीं इनकी एंट्री पर दिया फनी रिएक्शन

Anshula kapoor wedding reception videos: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने शादी के बाद 7 जुलाई को एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी. इस पार्टी में अंशुला के स्टाइल से लेकर उनके एक्सप्रेशन तक चर्चा में रहे.

Anshula Kapoor Wedding Reception: अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन के मजेदार वीडियो, पापा, चाचा या भाई नहीं इनकी एंट्री पर दिया फनी रिएक्शन
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर का वेडिंग रिसेप्शन 7 जुलाई को हुआ, देखें ढेर सारे वीडियो
Social Media
नई दिल्ली:

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने शादी के अगले दिन, 7 जुलाई को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में एक शानदार रिसेप्शन होस्ट किया. इस मौके पर दोनों शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए. इस खास शाम के लिए अंशुला ने लाल रंग चुना, जो उनकी शादी के दिन के रंगों से अलग था, लेकिन अपने आप में एक बेहतरीन सिलेक्शन था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमारे कॉकटेल के लिए, मुझे पता था कि मैं लाल रंग पहनना चाहती हूं. एक शादीशुदा महिला के तौर पर यह मेरी पहली शाम थी, जिसमें हम इस नए चैप्टर का जश्न मना रहे थे, किसी तरह सिंदूरी लाल रंग ही सबसे सही लगा."

अंशुला की यह ड्रेस ट्रेडिशनल बनारसी ब्रोकेड की थी, जिसे प्रीड्रेप साड़ी थी जिसे एक ड्रेस जैसा लुक दिया गया था. इसे बाद में अंशुला के शब्दों में "स्कल्पचरल कोर्सेटेड सिल्हूट"  का रूप दिया गया. डिजाइनर ने असल बुनाई के ड्रेप को बनाए रखा, जबकि पल्लू को एक स्ट्रक्चर्ड, हाई-फैशन स्टेटमेंट में बदल दिया. अंशुल ने इस फ्यूशन पर सीधे तौर पर कहा: "इसने परंपरा का सम्मान किया, बिना उससे बंधे हुए और मुझे लगता है कि पूरी शादी का सार यही रहा है."

अंशुला ने साड़ी के साथ राज महतानी कॉउचर ज्वेल्स की जूलरी पहनी — जिसमें लेयर्ड कुंदन और पर्ल चोकर था, जिसके बीच में एक बड़ा कैबोचोन पन्ना जड़ा था. इसके साथ मैचिंग ड्रॉप इयररिंग्स और कलाई पर भी स्टेटमेंट पीस थे. ये सभी सोने के बने थे और उन पर जानबूझकर एंटीक फिनिश दी गई थी, जो लाल और गोल्डन ब्रोकेड के साथ बहुत अच्छी लग रही थी.

रिसेप्शन में पहुंची पूरी फिल्म इंडस्ट्री

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में चंकी पांडे, वरुण धवन, भूमि पेडनेकर, रेखा, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा, जाह्नवी कपूर, जावेद अख्तर-शबाना आजमी, एटली, जैकी श्रॉफ, बॉबी देओल समेत तमाम सितारे पहुंचे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anshula Kapoor, Arjun Kapoor, Boney Kapoor, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com