विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2019

रवीना टंडन और फराह खान पर एक और मामला दर्ज, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का है आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon), निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) और कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) पर पंजाब पुलिस में दूसरा मामला दर्ज कराया गया है.

रवीना टंडन और फराह खान पर एक और मामला दर्ज, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का है आरोप
रवीना टंडन (Raveena Tandon) की फाइल फोटो
  • रवीना टंडन और फराह खान पर एक और मामला दर्ज
  • धार्मिक भावनाओं को आहत करने का है आरोप
  • फिरोजपुर छावनी में शनिवार को दर्ज कराया गया मामला
नई दिल्ली:

टेलीविजन शो पर ईसाई समुदाय (Christian Community) की धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon), निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) और कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) पर पंजाब पुलिस में दूसरा मामला दर्ज कराया गया है. हालिया मामला फिरोजपुर छावनी में शनिवार को दर्ज कराया गया है. इससे पहले यह मामला अमृतसर जिले के अजनाला शहर में दर्ज कराया गया था.

सपना चौधरी का डांस देखने उमड़ी लोगों की भीड़, हरियाणवी छोरी के Video ने मचाया धमाल

रवीना टंडन (Raveena Tandon) द्वारा किसी को आहत करने को लेकर माफी मांगे जाने के बाद भी पंजाब के कई हिस्सों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है. मामले को लेकर रवीना ने ट्वीट किया, "मैंने ऐसा एक भी शब्द नहीं कहा है, जो किसी भी धर्म का अपमान करता हो. हम तीनों (फराह खान, भारती सिंह और मैं) ने कभी किसी को नाराज करने के इरादे से ऐसा नहीं किया, लेकिन अगर हमने ऐसा किया, और इससे अगर लोग आहत हुए, तो उनसे मैं तहे दिल से माफी मांगती हूं."

Good Newwz Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दो दिन में कमा डाले इतने करोड़

पंजाब के अजनाला शहर के निवासी व क्रिश्चियन फ्रंट के अध्यक्ष सोनू जफर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सितारों द्वारा शब्द 'हालेलुया' के उच्चारण की कोशिश के दौरान इसका मजाक बनाने से ईसाई समुदाय की भावना आहत हुई है. 'हालेलुया' एक हिब्रू शब्द है, जिसका प्रयोग ईश्वर के लिए किया जाता है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Farah Khan, Case Registered On Raveena Tandon, Religious Sentiments
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com