रामायणम् का ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, हाल ही में दिल्ली के इवेंट में नितेश तिवारी की रामायणम् की झलक दिखाई गई. हालांकि ऑफिशियली यह ट्रेलर 24 जुलाई को अमेरिका में रिलीज होगा. लेकिन सोशल मीडिया पर हाल ही में हुए इवेंट में दिखाए गए ट्रेलर की झलक वायरल हो रही है, जिसके चलते फैंस रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की झलक को देख रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक्टर अन्नू कपूर का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें उन्होंने नितेश तिवारी की रामायणम् में साउथ सुपरस्टार साई पल्लवी की कास्टिंग पर तंज कसा है.
अन्नू कपूर ने कसा तंज
अन्नू कपूर ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा, क्या बनाएंगे? जो बनाएंगे वो रामानंद सागर की रामायण को टेक्नोलॉजी बहुत शो बाजी कर देंगे. लेकिन उसके बाद आप ये सोचिए कि किसको आपने सीता का रोल दिया है?सीता मां है. इस देश की हिंदू श्री रामचंद्र को नारायण का अवतार मानते हैं. और किनको लिया है माता सीता के रोल में? तब आप सोचिए आने दीजिए. नितेश तिवारी कौन है? आप जिसका नाम ले रहे हो उसको जानता भी नहीं हूं. कौन है? क्या करते हैं? मुझे तो पता भी नहीं. मैं फिल्में नहीं देखता हूं और मैंने कुछ चीज मिस नहीं की. मैं माफी नांगता हूं.
ये भी पढ़ें- रामायणम् के हनुमान बने सनी देओल, पहली बार कहा- मुझे विश्वास है कि हर इंडियन फिल्म देखेगा
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में साई पल्लवी ने कही ये बात
रामायणम् इवेंट में जब साई पल्लवी से पूछा गया कि रामायण में सीता का किरदार निभाना कैसा था, तो उन्होंने कहा, "एक्टर के लिए ऐसे रोल मिलना आसान नहीं होता क्योंकि किसी देवी का किरदार निभाना कोई मामूली बात नहीं है. इसके सबसे अच्छे वर्जन को बनाने के लिए पूरी टीम ने अपना सब कुछ लगा दिया होगा. मुझे नहीं लगता कि मैंने सीता मां का किरदार निभाने का फैसला किया था. यह रोल मिलना मेरे लिए एक आशीर्वाद जैसा था. यह ऐसी चीज नहीं है, जिसके लिए आप कोशिश करें या पहले से लिखकर तय कर लें कि 'मैं इसे ऐसे निभाऊंगी.' मैं बैठकर ध्यान लगाती थी और कहती थी, 'सीता मां, आप मेरे जरिए एक्टिंग करें. मेरे जरिए जो कुछ भी हो, वह वही हो जो आप इस फ़िल्म के लिए चाहती हैं.'" हालांकि उन्होंने इवेंट के दौरान हिंदी बोलने की कोशिश की थी.
हिंदी को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं साई पल्लवी
इससे पहले अप्रैल में साई पल्लवी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं. दरअसल, उनकी आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म एक दिन के प्रमोशनल इवेंट के कुछ वीडियो वायरल हुए ते. वहीं इवेंट के दौरान उन्होंने हिंदी बोलने की कोशिश की. हालांकि वह ऐसा कर नहीं पाई और कहा कि उनकी हिंदी इतनी अच्छी नहीं है. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढे़ं- रामायणम् के रावण ने खोला राज, यश ने बताया रणबीर कपूर या साई पल्लवी नहीं ये है सरप्राइज पैकेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं