विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2020

अंकिता लोखंडे ने स्टेज पर सुशांत सिंह राजपूत को किया था प्रपोज, तो एक्टर ने शर्म से छुपा लिया मुंह... देखें थ्रोबैक Video

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read in
अंकिता लोखंडे ने स्टेज पर सुशांत सिंह राजपूत को किया था प्रपोज, तो एक्टर ने शर्म से छुपा लिया मुंह... देखें थ्रोबैक Video
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का पुराना वीडियो हुआ वायरल
  • सुशांत सिंह राजपूत का हुआ निधन
  • अंकिता और सुशांत का वीडियो हुआ वायरल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन से हर कोई काफी हैरान था. 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा के घर में मृत पाए गए थे. एक्टर के निधन के बाद लगातार उनके पुराने वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Video) का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) स्टेज पर सुशांत को सबके सामने प्रपोज करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता सुशांत को बड़े ही क्यूट अंदाज में 'आई लव यू 2' कह रही हैं, जिसके बाद एक्टर शर्मा जाते हैं और अंकिता को गले लगाकर अपना मुंह छुपा लेते हैं. 

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का यह क्यूट वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही हैं, जो अंकिता के सुशांत को प्रपोज करने पर काफी खुश हो जाती हैं. बता दें, सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में एक-साथ नजर आए थे, जिसके बाद उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया और वह साथ रहने लगे. हालांकि, किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया. 

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद गहरा झटका लगा है. अंकिता सुशांत (Sushant Singh Rajput Died) के निधन के बाद काफी टूट चुकी हैं. वह लगातार खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं. एक्ट्रेस ने सुशांत के निधन को एक महीना पूरा होने पर एक पोस्ट किया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक दीये की फोटो शेयर की, साथ ही एक्टर को लेकर लिखा, "भगवान का बच्चा." अंकिता लोखंडे का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Ankita Lokhande, Sushant Singh Rajput Video Viral, Sushant Singh Rajput Throwback Video, Ankita Lokhande Propose Sushant Singh Rajput
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com