विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2020

Ankita Lokhande के घर पधारे गणपति, सुशांत सिंह राजपूत के लिए की प्रार्थना, बोलीं- बप्पा तू सब जानता है...

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भगवान गणेश से सुशांत सिंह राजपूत के लिए मांगी दुआ, Video हुआ वायरल.

Ankita Lokhande के घर पधारे गणपति, सुशांत सिंह राजपूत के लिए की प्रार्थना, बोलीं- बप्पा तू सब जानता है...
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने गणेश भगवान का वीडियो किया शेयर
  • अंकिता लोखंडे के घर पधारे गणपति बप्पा
  • एक्ट्रेस ने सुशांत के लिए की प्रार्थना
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के घर गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दिन गणपति बप्पा पधारे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने गणपति बप्पा से सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को इंसाफ दिलाने के लिए दुआ मांगी. अंकिता ने गणेश जी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आपका घर में स्वागत है, गणपति बप्पा. बप्पा तू सब जानता है. आप और मैं एक बहुत ही खास बॉन्ड शेयर करते हैं. सभी एक साथ आकर अपने पूरे दिल से प्रार्थना करें. सभी को गणेश चतुर्थी की सुभकामनाएं. गणपति बप्पा मोरिया." अंकिता की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) लगातार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के लिए इंसाफ मांग रही हैं. बीते दिनों उनके कई इंटरव्यू भी वायरल हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत जैसा इंसान कभी आत्महत्या नहीं कर सकता है. अंकिता लोखंडे ने सुप्रीम कोर्ट के सीबीआई जांच के फैसले पर भी रिएक्शन देते हुए कहा था कि ये सच्चाई की जीत है. उन्होंने ट्वीट किया था:  "न्याय की कार्रवाई में सच्चाई है. सच्चाई की जीत."

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और  सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने साथ में मशहूर सीरियल 'पवित्र रिश्‍ता' में काम किया था. इसी दौरान दोनों को प्यार हुआ. बताया जाता है कि दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे. दोनों की जोड़ी को फैन्स खूब पसंद भी करते थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Welcomes Ganpati Bappa, Sushant Singh Rajput, Ankita Lokhande Pray For SSR, Sushant Singh Rajput Ex Girlfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com