विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2022

'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर की बेटी गिन्नी हैं बेहद ग्लैमरस, फोटो देख फैंस हुए दीवाने

अनिल कपूर और नीतू सिंह स्टारर फिल्म जुग जुग जियो हाल ही में रिलीज हुई. फिल्म में वरुण धवन उनके बेटे और कियारा बहू के रोल में थीं. वहीं फिल्म में उनकी बेटी गिन्नी के रोल में थी प्राजक्ता कोली.

'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर की बेटी गिन्नी हैं बेहद ग्लैमरस, फोटो देख फैंस हुए दीवाने
'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर की बेटी गिन्नी हैं बेहद ग्लैमरस
नई दिल्ली:

अनिल कपूर और नीतू सिंह स्टारर फिल्म जुग जुग जियो हाल ही में रिलीज हुई. फिल्म में वरुण धवन उनके बेटे और कियारा बहू के रोल में थीं. वहीं फिल्म में उनकी बेटी गिन्नी के रोल में थी प्राजक्ता कोली. यह फिल्म परिवार और बनते बिगड़ते रिश्ते पर आधारित थी. अनिल कपूर और नीतू सिंह की बेटी के रोल में प्राजाक्ता को काफी पसंद किया गया. वह एक यूट्यूबर और ब्लॉगर हैं. यूट्यूब पर उनकी चैनल भी है. उन्होंने फरवरी 2015 में एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था और अभी उनके 3.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.

प्राजक्ता का जन्म 27 जून, 1993 को ठाणे, मुंबई में हुआ था. वसंत विहार हाई स्कूल, ठाणे से उन्होंने पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने मुलुंड के वी॰ जी॰ वेज कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से मास मीडिया से स्नातक की डिग्री हासिल की. उनके माता-पिता अर्चना कोली और मनोज कोली हैं. प्राजक्ता ने मुंबई के 104 एफएम रेडियो स्टेशन में लगभग एक साल तक इंटर्न के रूप में काम किया, जहां उन्होंने ऋतिक रोशन से मुलाकात की और उनके साथ एक वीडियो बनाया. इसके बाद उन्होंने 12 फरवरी 2015 को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था.

उनके वीडियो ज्यादातर रोजाना की लाइफस्टाइल पर आधारित है. उन्होंने सैफ अली खान, आयुष्मान खुराना, काजोल, जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल जैसे एक्टर्स के साथ वीडियो शूट किया है. उन्हें 2017 में आईडबल्यूएम डिजिटल अवार्ड्स के लिए 'वायरल क्वीन' के रूप में चुना गया. 

मई 2018 में प्राजक्ता को यूट्यूब की वैश्विक पहल, 'क्रिएटर्स फॉर चेंज' के लिए भारतीय राजदूत के रूप में घोषित किया गया, जो अभद्र भाषा, जेनोफोबिया और अतिवाद जैसी समस्याओं से निपटते है. उन्होंने अपने यूट्यूब 'क्रिएटर्स फॉर चेंज' प्रोजेक्ट के लिए "नो ऑफेंस" नामक एक म्यूजिक वीडियो भी बनाया. 

प्राजक्ता कई अन्य अभियानों का भी हिस्सा रही है.वह ओबामा फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा टाउन हॉल मीटिंग में हिस्सा  लेने के लिए आमंत्रित भारत के चार यूट्यूबर्स  में से एक थी. 

बता दें कि प्राजाक्ता कोली टैलेंटेड तो हैं ही बेहद क्यूट और ग्लैमरस भी हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लेटेस्ट अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anil Kapoor Daughter Ginni Saini, Prajakta Koli, Prajakta Koli Latest Video, Prajakta Koli Viral Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com