विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2020

'खाली पीली' के प्रमोशन के दौरान अनन्या पांडे का दिखा ग्लैमरस अंदाज, वायरल हुई Photo

अनन्या पांडे (Ananya Panday) ब्लैक टॉप और आर्मी पैंट में लग रही हैं बेहद खूबसूरत. फोटो हो रही है वायरल.

'खाली पीली' के प्रमोशन के दौरान अनन्या पांडे का दिखा ग्लैमरस अंदाज, वायरल हुई Photo
अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फोटो वायरल
  • अनन्या पांडे की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
  • खाली- पीली के प्रमोशन के लिए खास अंदाज में पहुंची अनन्या पांडे
  • ब्लैक क्रॉप टॉप और आर्मी पैंट में अनन्या लग रहीं थी बेहद खूबसूरत
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में अनन्या पांडे की फोटो  इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस फोटो में अनन्या पांडे (Ananya Panday Photo) बेहद ग्लैमरस और ब्युटीफुल नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन और उनका अंदाज फोटो में देखने लायक है. अनन्या पांडे के इस फोटो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

A post shared by Ananya ???????? (@ananyapanday) on

अनन्या पांडे की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस फोटो को कुछ घंटे पहले ही शेयर किया गया है और अब तक इस फोटो को 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस फोटो पर हजार से ज्यादा कमेंट भी आ चुके हैं.

बता दें, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (Student Of The Year 2)' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) अब जल्द ही एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) के साथ फिल्म 'खाली पीली' में नजर आएंगीं. यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी. इससे पहले एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में नजर आईं थीं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ananya Panday, Ananya Panday Photo, Ananya Panday Video Viral, Ananya Panday Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com