विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2023

चंकी और भावना पांडे की 25वीं एनिवर्सरी पर अनन्या पांडे ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, आखिरी PIC में इस शख्स को बताया सबसे Cool

Ananya Panday Throwback Pics: एक्टर चंकी पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की अनसीन वीडियो फैंस के साथ शेयर की है तो वहीं उनकी बेटी अनन्या पांडे ने भी अपने पेरेंट्स की सालगिरह की बधाई देते हुए कुछ थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर किया है.

चंकी और भावना पांडे की 25वीं एनिवर्सरी पर अनन्या पांडे ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, आखिरी PIC में इस शख्स को बताया सबसे Cool
अनन्या पांडे ने पेरेंट्स की एनिवर्सरी पर शेयर की थ्रोबैक फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे और वाइफ भावना पांडे ने बीते दिन 17 जनवरी को अपनी 25वीं शादी की सालगिरह मनाई है. इस खास मौके पर जहां एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की अनसीन वीडियो फैंस के साथ शेयर की है तो वहीं उनकी बेटी यानी एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी अपने पेरेंट्स की शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए कुछ थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर किया है. इन खास तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. 

अनन्या की शेयर की गई थ्रोबैक तस्वीरें हैं खास

अनन्या पांडे द्वारा शेयर की गई थ्रोबैक तस्वीरों में क्यूट फैमिली से लेकर चंकी पांडे और भावना पांडे की शादी के फंक्शन की कई पुरानी तस्वीरें हैं. पहली तस्वीर में एक फैमिली तस्वीर है, जिसके बाद कपल की एक प्यारी पुरानी तस्वीर है. तीसरी तस्वीर चंकी और भावना की शादी की है, जिसमें हम वह वाइफ के माथे पर सिंदूर लगाते हुए देखे जा सकते हैं. आखिरी तस्वीर में अनन्या के दिल में काफी करीब है, जिसमें कपल के साथ "सबसे अच्छे" जैकी श्रॉफ नजर आ रहे हैं.

लिखा खास कैप्शन

अनन्या पांडे ने अपने दिल के करीब इन खास तस्वीरों के साथ एक बहुत ही प्यारा कैप्शन भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "25वीं सालगिरह मुबारक हो मम्मा और पापा. हमें यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि प्यार कितना आसान हो सकता है (और आपके खूबसूरत जीन के लिए भी आखिरी तस्वीर यहां है क्योंकि मुझे लगता है कि जैकी श्रॉफ सबसे कूल हैं और मेरे एक्सप्रैशन भी पिछले 24 सालों में नहीं बदले हैं और साथ ही मुझे दूसरी आखिरी तस्वीर में उस बच्चे के एक्सप्रेशन पसंद हैं. हालांकि वह कौन है मुझे पता नहीं. लेकिन यह बहुत अच्छा है." वहीं एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर खुद जैकी श्रॉफ ने भी कमेंट करते हुए कपल को बधाई दी है. वहीं कई सेलेब्स ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे आखिरी बार लाइगर में नजर आईं थीं, जिसके बाद अब वह अपकमिंग फिल्म खो गए हम कहां और ड्रीम गर्ल 2 में दिखाई देंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chunky Pandey, Chunky Pandey Daughter, Chunky Pandey Anniversary, Ananya Pandey, Ananya Pandey Parents, Ananya Pandey Family, Ananya Pandey News, Ananya Pandey Throwback Photos, Ananya Pandey Instagram, Bhavana Panday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com