विज्ञापन
This Article is From May 27, 2024

IPL ट्रॉफी हाथ में लेकर पोज देती दिखीं अनन्या पांडे, सुहाना खान रह गईं पीछे

अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की. इसे देखकर लग रहा है कि केकेआर की जीत के बाद जरूर कोई आफ्टर पार्टी हुई होगी.

IPL ट्रॉफी हाथ में लेकर पोज देती दिखीं अनन्या पांडे, सुहाना खान रह गईं पीछे
अनन्या पांडे ने शेयर की आफ्टर पार्टी की फोटो
Instagram
नई दिल्ली:

26 मई को आईपीएल के ग्रैंड फिनाले में केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने थीं. मुकाबला मजेदार और कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसे अपनी जीत के साथ यादगार बना दिया. मैच जीतने के बाद शाहरुख खान और उनकी पूरी फैमिली इस मोमेंट को इंजॉय करती दिखी. शाहरुख, गौरी, अबराम और आर्यन, सुहाना के अलावा सुहाना की बेस्टी अनन्या पांडे, शनाया कपूर भी इस मौके पर उनके साथ थीं. स्टेडियम की वीडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं इस बीच आफ्टर पार्टी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

ये तस्वीर अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर शेयर की. इसमें तीनों सहेलियां स्टाइलाइलिश गाउन में ट्रोफी पकड़े नजर आ रही हैं. इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि जरूर मैच के बाद कोई आफ्टर पार्टी हुई होगी जिसमें सभी ने टीम की जीत सेलिब्रेट किया. तीनों का लुक काफी अच्छा लग रहा था. सुहाना ने ब्लू गाउन पहना, अनन्या ने ऑरेंज और शनाया ने ब्लैक गाउन पहना था. तीनों ही सहेलिया काफी प्यारी लग रही थीं और ट्रोफी के साथ उनके पोज के तो क्या ही कहने.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ananya Panday, Ananya Panday Instagram, Ananya Panday Photos, Ananya Panday IPL Photo, Ananya Panday Best Friends
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com