विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2021

अनन्या पांडे ने टू-पीस में समुद्री कछुए के साथ लिया स्कूबा डाइविंग का मजा, देखें Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस व्हाइट कलर का स्विमसूट पहन समंदर में किसी मछली की तरह तैर रही हैं. अनन्या इस वीडियो में पानी के अंदर स्कूबा डाइविंग करते हुए देखी जा सकती हैं.

अनन्या पांडे ने टू-पीस में समुद्री कछुए के साथ लिया स्कूबा डाइविंग का मजा, देखें Video
अनन्या पांडे फोटो
नई दिल्ली:

अनन्या पांडे बॉलीवुड की फेमस स्टार किड होने के साथ एक मशहूर अभिनेत्री भी हैं. अनन्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने अपडेट्स फैन्स संग साझा करते हुए देखी जाती हैं. फिलहाल तो अनन्या इन दिनों मालदीव्स में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं. यहां से वे लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें व वीडियो शेयर कर रही हैं. इसी क्रम में अनन्या ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो कि अब खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनन्या जलपरी की तरह समंदर में तैरती नजर आ रही हैं.

अनन्या पांडे ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस व्हाइट कलर का स्विमसूट पहन समंदर में किसी मछली की तरह तैर रही हैं. अनन्या इस वीडियो में पानी के अंदर स्कूबा डाइविंग करते हुए देखी जा सकती हैं. इसे शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, “ग्रीन समुद्री कछुए के साथ स्विमिंग. मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन एक्सपीरियंस. हमारा प्लैनेट इतना बड़ा और खूबसूरत है, जो विभिन्न प्रकार के जीव-जंतुओं को घर देता है. इससे पहले की बहुत देर हो जाए, किसी भी कीमत पर हमें इन सब की रक्षा करनी चाहिए”.  

अनन्या पांडे के इस पोस्ट को कुछ ही समय में 11 लाख से भी अधिक व्यूज मिल गए हैं. वहीं लोगों के ढेरों कमेंट्स भी वीडियो पर आ रहे हैं. एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘बिल्कुल सही मेसेज दिया आपने'. तो एक दूसरे यूजर ने उन्हें ‘कैप्शन क्वीन' बताया है. कुल मिलाकर अनन्या के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ananya Panday, Ananya Panday Video, Ananya Panday Viral Video, Ananya Panday Scuba Diving Video, Ananya Panday Maldives, Ananya Panday Photo, Ananya Panday Latest Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com