विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2022

'AFAT' रिलीज के बाद अनन्या पांडे-विजय देवरकोंडा की रोमांटिक तस्वीरें वायरल, देखते रह जाएंगे केमिस्ट्री

बॉलीवुड यंग स्टार आनन्या पांडे और साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड पर धमाल मचाने वाले विजय देवरकोंडा इन दिनों अनपी फिल्म लाइगर (Liger) को लेकर जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं

'AFAT' रिलीज के बाद अनन्या पांडे-विजय देवरकोंडा की रोमांटिक तस्वीरें वायरल, देखते रह जाएंगे केमिस्ट्री
आनन्या पांडे-विजय देवरकोंडा का गाना 'AFAT' रिलीज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड यंग स्टार आनन्या पांडे और साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड पर धमाल मचाने वाले विजय देवरकोंडा इन दिनों अनपी फिल्म लाइगर (Liger) को लेकर जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म का गाना जवानी तेरी आफत रिलीज हो चुका है. यह गाना हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया गया है. बता दें कि अब तक गाने को 8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

जवानी तेरी आफत गाने को फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं गाने के बोल के साथ ही अनन्या पांडे का एक दम हटके अवतार देखने को मिल रहा है. फैन्स तो अनन्या के इस लुक को देख विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं. फिल्म में दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री और दोनों का अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है.

इसी के साथ ही अनन्या ने विजय देवरकोंडा के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं. दोनों की तस्वीरें देख फैन्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं. एक फैन ने गाने को बोल दोहराते हुए कहा जवानी तेरी आफत कमाल गाना है. तो वहीं दूसरे फैन परफेक्ट पोज़, बता दें कि दोनों स्टार्स की फिल्म लाइगर 25 अगस्त को रिलीज होने को तैयार है. 

VIDEO: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ आए नज़र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ananya Panday, Vijay Devarakonda, Jawani Teri Aafat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com