विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2022

अमिताभ बच्चन ने इस अनोखे अंदाज में दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं तो कपिल शर्मा को आ गई हंसी

अमिताभ बच्चन ने रिपब्लिक डे पर खास फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी दाढ़ी तिरंगे के तीन रंगों में रंगी हुई नजर आ रही है. इस फोटो पर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी कमेंट किया है.

अमिताभ बच्चन ने इस अनोखे अंदाज में दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं तो कपिल शर्मा को आ गई हंसी
अमिताभ बच्चन की फोटो पर कपिल शर्मा का यूं आया कमेंट
नई दिल्ली:

आज रिपब्लिक डे के दिन पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है. सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कहां पीछे रहने वाले हैं. वो भी इस खास मौके पर क्रिएटिव अंदाज में फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी इस मौके पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर के इंस्टा फैंस को शुभकामनाएं दी हैं. इस तस्वीर में Amitabh Bachchan की दाढ़ी तिरंगे की तीन रंगों में रंगी नजर आ रही है. इसको लेकर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने कमेंट भी किया है. 

अमिताभ बच्चन  ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘गणतंत्र दिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं.' उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं. कई लोगों ने इस फोटो को पसंद किया है तो कई लोगों ने मजाक उड़ाया है. वहीं कई लोग इस पर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘दाढ़ी को झंडा बना लिया आपने. इस फोटो पर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी कमेंट किया है. अमिताभ की इस फोटो पर Kapil Sharma ने हंसते हुए इमोजी के साथ हाहाहा लिखा है. 

बता दें कि Amitabh Bachchan ने इस खास मौके पर कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं. ये तस्वीरें घर की हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन पोडियम पर खड़े नजर आ रहे हैं और हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते नजर आ रहे हैं. ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों को अमिताभ बच्चन ने नेशनल फ्लैग के साथ शेयर किया है. काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन ‘रनवे 34' और ‘ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे. अमिताभ बच्चन के पास  ‘झुंड', ‘गुड बाय', ‘बटरफ्लाई' जैसे कई प्रोजेक्ट्स हैं. 

Netflix की वेब सीरीज 'यह काली काली आंखें' की टीम से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Viral Photo, Amitabh Bachan Photos Videos, Amitabh Bachchan Instagram, Republic Day 2022, Kapil Sharma, Gantantra Diwas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com