- पीएम मोदी ने अमिताभ बच्चन को किया था टैग
- बिग बी ने भी ट्विटर पर दिया रिप्लाई
- अब वायरल हो रहा ट्वीट
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जानी-मानी हस्तियों को टैग कर ट्वीट कर रहे हैं ताकि ये हस्तियां युवा वोटरों को वोट डालने के लिए प्रेरित कर सकें. इस कवायद के तहत पीएम मोदी सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) को भी टैग कर के ट्वीट कर चुके हैं. आमिर खान जवाब भी दिया है. अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी पीएम मोदी के इस ट्वीट पर रिप्लाई किया है और इस रिप्लाई को सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है.
Urging @SrBachchan, @iamsrk and @karanjohar to creatively ensure high voter awareness and participation in the coming elections.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 13, 2019
Because...its all about loving your democracy (and strengthening it). :)
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बॉलीवुड एक्ट्रेस राहुल गांधी के इस अंदाज से हुईं इम्प्रेस, कर डाला यह Tweet
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अमिताभ बच्चन, करण जौहर और शाहरुख खान को संबोधित करते हुए एक ट्वीट किया था. पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा थाः 'अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और करण जौहर (Karan Johar) से कहना चाहूंगा कि वे वोटरों में जागरूकता फैलाएं और आने वाले चुनाव में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें. क्योंकि...यह आपके अपने लोकतंत्र से प्यार की बात है (और इसे मजबूत करना है) '
T 3117 - आदरणीय @narendramodi जी .. 900 million voters, 543 winners. Every vote is for supremacy of Constitution. Constitution is Holy book of democracy. About 600 million voters of 900 m, less than 35 yrs. Young ask questions about tomorrow not yesterday ! VOTE FOR TOMORROW ! pic.twitter.com/CnnFKNxsKQ
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 13, 2019
सनी देओल के बेटे करण देओल ने की ऐसी एक्सरसाइज, Video देखकर बोलेंगे- जैसा बाप, वैसा बेटा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के इस ट्वीट (Tweet) पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लिखा हैः 'आदरणीय नरेंद्र मोदी जी...90 करोड़ वोटर, 543 विजेता. संविधान की श्रेष्ठता के लिए है हर वोट. संविधान लोकतंत्र का पवित्र ग्रंथ है. 90 करोड़ वोटरों में से 60 करोड़ 35 साल से कम उम्र के हैं. युवा भविष्य के बारे में सवाल पूछते हैं अतीत के बारे में नहीं! भविष्य के लिए वोट करें!' इस तरह अमिताभ बच्चन ने युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए ट्वीट किया है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं