- दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड की घोषणा के बाद अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट
- अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़कर किया सबका धन्यवाद
- अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dada Saheb Falke Award) से सम्मानित किया जाएगा. अमिताभ बच्चन की इस बड़ी उपलब्धि पर चारों तरफ से रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. आम लोगों के साथ ही फिल्मी कलाकार भी अमिताभ बच्चन की इस उपलब्धि के लिए उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर सबका धन्यवाद किया है. अमिताभ बच्चन का यह तरीका भी सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है. इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर भी लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
PMC बैंक के बाहर लगी लोगों की कतारें तो भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर, कहा-कैशलेस पॉलिसी पर भरोसा...
T 3298 - There is a paucity of words searching a response .. for the generosity of words that pour in ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) September 24, 2019
I am but deeply grateful and most humbled .. my sincerest gratitude ..
कृतज्ञ हूँ मैं , परिपूर्ण , आभार और धन्यवाद ... मैं केवल एक विनयपूर्ण , विनम्र अमिताभ बच्चन हूँ pic.twitter.com/ESfV7ms6fZ
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने चारों तरफ से ढेर सारी बधाइयां मिलने के बाद एक ट्वीट कर सबका धन्यवाद किया. अपने ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने एक फोटो भी साझा की, जिसमें वह हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं. ट्वीट में बिगबी ने लिखा, "मैं आभारी हूं. कृतज्ञ हूं, परिपूर्ण और धन्यवाद... मैं केवल एक विनयपूर्ण, विनम्र अमिताभ बच्चन हूं." बता दें कि अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने की घोषणा के बाद खुद सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपना रिएक्शन दिया था. उन्होंने बिगबी को ढेर सारी बधाइयां देते हुए कहा था कि आप इसे डिजर्व करते हैं. इसके अलावा करण जौहर और कई बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें बधाइयां दीं.
Salman Khan और Aamir Khan पर इस बॉलीवुड एक्टर ने साधा निशाना, कहा- मैं इनका कभी फैन...
बता दें कि अपने शानदार अभिनय से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने दो पीढ़ियों का मनोरंजर किया है. वह अपनी हर फिल्म में नए किरदार में नजर आते हैं. चाहे 'पा' हो 'पीकू', 'पिंक' हो या फिर 'चीनी कम', 'कभी खुशी कभी गम' हो 'बागवान', अपनी फिल्मों के जरिए अमिताभ बच्चन ने लोगों का मनोरंजन करते हुए उन्हें संदेश भी दिया है. इतना ही नहीं, बिगबी एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्मों से पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. वह जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड', 'चेहरे' और 'गुलाबो-सिताबो' में नजर आने वाले हैं.
देखें वीडियो -
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं