विज्ञापन

बच्चन नहीं है अमिताभ बच्चन का असली सरनेम, पिता ने इस वजह से दिया था बदल, बिग बी बोले- परिवार में वो पहले बच्चे थे

अमिताभ बच्चन का सरनेम ‘बच्चन’ उनका असली नाम नहीं है. एक इंटरव्यू में बिग बी ने बताया कि उनका रियल सरनेम ‘श्रीवास्तव’ है. उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने जाति से ऊपर सोच रखते हुए अपना पेन नेम ही परिवार का सरनेम बना दिया.

बच्चन नहीं है अमिताभ बच्चन का असली सरनेम, पिता ने इस वजह से दिया था बदल, बिग बी बोले- परिवार में वो पहले बच्चे थे
बच्चन नहीं है बिग बी का असली सरनेम
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा का वो नाम हैं, जिसे सुनते ही लोगों के चेहरे पर रिस्पेक्ट अपने आप आ जाता है. उनकी भारी आवाज, लंबा कद और दमदार पर्सनैलिटी ने उन्हें भीड़ से बिल्कुल अलग बना दिया. दशकों से उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए और हर बार खुद को साबित किया. लोग उन्हें सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि ‘सदी का महानायक' मानते हैं. लेकिन जितनी खास उनकी फिल्मों की पहचान है. उतना ही यूनिक उनका नाम भी है. क्या आप जानते हैं कि ये यूनिक सरनेम यानी कि ‘बच्चन' उनका असली सरनेम नहीं है? खुद बिग बी ने एक इंटरव्यू में इस राज से पर्दा उठाया था और इसके पीछे की पूरी कहानी भी बताई थी.

ये है अमिताभ बच्चन का असली सरनेम

हाल ही में एक इंस्टाग्राम अकाउंट सेलिब्रेटी डिमांड ने अमिताभ बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू शेयर किया. जो खूब वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में बिग बी अपने सरनेम को लेकर खुलकर बात करते नजर आए. उन्होंने बताया कि उनका असली सरनेम ‘बच्चन' नहीं बल्कि ‘श्रीवास्तव' है. अमिताभ ने बड़ी सादगी से कहा कि वो इस बात पर गर्व महसूस करते हैं कि उनके परिवार में वो पहले बच्चे थे, जिन्होंने ‘बच्चन' सरनेम अपनाया और आगे चलकर इसे पहचान दिलाई. आज यही सरनेम उनकी पहचान बन चुका है, जिसे पूरी दुनिया जानती है.

ये भी पढे़ं- गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू, अक्षय कुमार ने विलेन बनकर की एंट्री! अजय देवगन बोले- कोई फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ता ये

इस खास वजह से बदला गया सरनेम

अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके पिता हरिवंश राय बच्चन एक महान कवि थे और वो अपनी कविताओं में ‘बच्चन' नाम का इस्तेमाल करते थे. यही उनका पेन नेम था. जब अमिताभ का स्कूल में एडमिशन करवाया गया, तब उनके पिता ने उनका सरनेम ‘बच्चन' लिखवाया. इसके पीछे उनकी सोच बेहद खास थी. हरिवंश राय बच्चन चाहते थे कि उनके बेटे की पहचान उसकी जाति से न हो, बल्कि उसकी सोच और काम से हो. बिग बी ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उनके पिता कायस्थ थे और मां सिख परिवार से थीं. ऐसे में ‘बच्चन' सरनेम अपनाने से जाति की पहचान पीछे रह गई.

ये भी पढे़ं- 70 के दशक का पॉपुलर विलेन, जिन्हें अमिताभ बच्चन भी कहते थे सर, बेटा बन गया बॉलीवुड का टॉप डायरेक्टर, हर फिल्म होती है हिट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com