विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

अमिताभ बच्चन ने देखा ऐसा फनी वीडियो, शेयर किये बिना नहीं रह पाए

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने ट्विटर अकाउंट पर अक्सर ऐसे वीडियो शेयर करते हुए नजर आते हैं, जो काफी फनी और शेयरेबल होता है.

अमिताभ बच्चन ने देखा ऐसा फनी वीडियो, शेयर किये बिना नहीं रह पाए
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)
  • बिग बी ने शेयर किया वीडियो
  • बच्चा पेट से दिखा रहा करतब
  • 4 मई को रिलीज होगी '102 नॉट आउट'
नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने ट्विटर अकाउंट पर अक्सर ऐसे वीडियो शेयर करते हुए नजर आते हैं, जो काफी फनी और शेयरेबल होता है. कुछ ऐसा ही एक बार फिर बिग बी ने एक वीडियो को शेयर किया जिसमें एक बच्चा अपने पापा के पेट की एक्सरसाइज को देखते हुए खुद भी करने लगता है. बच्चा इतना छोटा है कि ऐसा करतब करते हुए देखना काफी हैरान करने वाला है. अशोक मिस्त्री नाम के ट्विटर हैंडलर ने इस वीडियो को न सिर्फ शेयर किया है बल्कि अमिताभ को भी टैग किया है. जिसे देखने के बाद अमिताभ खुद को भी शेयर करने से रोक नहीं सके. 

पाउट चैलेंज लेकर आए अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर, कुछ ऐसे की मस्ती... देखें वीडियो

बता दें कि यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो चुका है. सोशल मीडिया पर कोई इसे शेयर कर रहा है. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह रोजाना अपना ब्लॉग अपडेट करते रहते हैं. इतना ही नहीं, मौका मिलने पर ट्विटर पर अपनी राय भी रखते है और लोगों द्वारा टैग किए गए ट्वीट पर रिस्पॉन्स भी करते हैं. बता दें कि अमिताभ बच्चन आपने को-एक्टर ऋषि कपूर के साथ एक फिल्म भी ला रहे हैं.
'102 नॉट आउट' में लगभग 27 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. 'ओह मॉय गॉड' के डायरेक्टर उमेश शुक्ला इस फिल्म को बना रहे हैं.  फिल्म में पिता और बेटे के रिश्तों को दिखलाया गया है. फिल्म के लेखक सौम्या जोशी हैं. यह फिल्म इस साल 4 मई 2018 को रिलीज होने वाली है.

VIDEO: अमिताभ बच्चन ने कही अहम बात

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Funny Video, Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com