विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2018

अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपनी फीलिंग, कहा- 'चिंटूजी के साथ काम करना...'

महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' में ऋषि कपूर के साथ काम करना मजेदार रहा.

अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपनी फीलिंग, कहा- 'चिंटूजी के साथ काम करना...'
  • अमिताभ ने शेयर की अपनी फीलिंग
  • ऋषि कपूर ने भी बताई कई बातें
  • 4 मई को रिलीज होने वाली है फिल्म
नई दिल्ली: महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' में ऋषि कपूर के साथ काम करना मजेदार रहा. अमिताभ ने कहा, "कई सफल, ऐतिसाहिक फिल्मों में काम करने के बाद चिंटूजी के साथ '102 नॉट आउट' में काम करना शानदार रहा. नई कहानी, सक्षम निर्देशन और योग्य टीम के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव रहा." उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म में अमिताभ 75 वर्षीय ऋषि के 102 वर्षीय पिता की भूमिका निभाएंगे.

102 Not Out: 27 साल बाद बूढ़े अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की दमदार कैमेस्ट्री, देखें Teaser

उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि देश युवा और जीवंत नई पीढ़ी को पसंद करता है. आप शायद हमें उतना पसंद नहीं करें लेकिन एक मौका दें हम आपको निराश नहीं करेंगे." ऋषि ने कहा कि उन्हें बिग बी के साथ काम करने की खुशी है.

देखें टीजर-


ऋषि ने कहा, "फिल्म '102 नॉट आउट' में काम कर बहुत सारी यादें ताजा हुई, जो अमित जी और मेरे जवानी के दिनों की है. मुझे इस तरह की विशेष फिल्मों का हिस्सा बनने की खुशी है. यह निश्चित रूप से फैन्स को मजेदार लगेगी." '102 नॉट आउट' चार मई को रिलीज होगी. फिल्म का टीजर गुरुवार को रिलीज किया जा चुका है.

VIDEO: ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ की टीम से खास मुलाकात


(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Rishi Kapoor, Rishi Kapoor Amitabh Bachchan 102 Not Out, 102 Not Out, Chintoo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com