विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2022

'सूर्यवंशम' में अमिताभ बच्चन के पोते भानु प्रताप सिंह बन अब बन गए हैं माचो मैन, लेटेस्ट तस्वीर देख फैंस बोले- ये कितना बड़ा हो गया है...

छोटे ठाकुर भानु प्रताप सिंह यानी कि आनंदवर्धन अब बड़े ही नहीं माचो मैन बन गए हैं. जी हां, आनंदवर्धन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

'सूर्यवंशम' में अमिताभ बच्चन के पोते भानु प्रताप सिंह बन अब बन गए हैं माचो मैन, लेटेस्ट तस्वीर देख फैंस बोले- ये कितना बड़ा हो गया है...
'सूर्यवंशम' में अमिताभ बच्चन के पोते भानु प्रताप सिंह बन अब बन गए हैं माचो मैन
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम भले ही साल 1999 में रिलीज हुई हो, लेकिन आज जब भी फिल्म टीवी पर आती है, फिल्मी दिवाने इस फिल्म को देखे बिना नहीं हटते हैं. इस फिल्म के डायलॉग्स ने लोगों को काफी प्रभावित किया था. वहीं इस फिल्म को देखने के बाद लोग परिवार का प्यार संस्कार, एकता को देख फॉलो करना पसंद करते हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन का डबर रोल दिखाया गया था. एक तरफ वे ठाकुर भानु प्रताप सिंह के किरदार में थे तो वहीं दूसरी तरफ वे हीरा ठाकुर के किरदार से वाहवाही लूट रहे थे, लेकिन फिल्म में ट्विस्ट तो छोटे भानु प्रताप लेकर आए. जी हां, छोटे सरताज अब बड़े हो गए हैं. बता दें कि छोटे भानु का असली नाम आनंदवर्धन है.

m7vnihbg

Ananda Vardhan

बदल गया है छोटे भानु का पूरा लुक 
छोटे ठाकुर भानु प्रताप सिंह यानी कि आनंदवर्धन अब बड़े ही नहीं माचो मैन बन गए हैं. जी हां, आनंदवर्धन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में उनका लुक देखने लायक है. इन तस्वीरों में वे अपनी फिल्म की शूटिंग के पोज दे रहे हैं. भानु यानी कि आनंदवर्धन की ये तस्वीरें देख फैंस हैरान हैं. एक यूजर ने लिखा क्या ये वही मासूम बच्चा है तो दूसरे ने लिखा ये इतना बड़ा हो गया है. 

kslg5e4

Ananda Vardhan

कई भाषाओं की फिल्म कर चुके हैं आनंदवर्धन
बता दें कि आनंदवर्धन ने एक नहीं बल्कि कई प्रोजेक्ट पर काम किया है. उन्होंने एक हिंदी फिल्म के अलावा एक कन्नड़ और कई तेलुगू फिल्म की हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sooryavansham, Sooryavansham Movie, Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Movie Sooryavansham, Amitabh Bachchan Son, Bhanu Pratap Singh, Ananda Vardhan, Ananda Vardhan Viral Photos, Ananda Vardhan Then Now, Ananda Vardhan Movies, Ananda Vardhan Instagram, Ananda Vardhan Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com