विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2022

21 साल के हुए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, डैशिंग पर्सनालिटी देख कर फैंस बोले- यह तो लुक में एकदम अपने नाना पर गया है 

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया है. इस खास मौके को उनके परिवार ने काफी स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर मम्मी श्वेता नंदा, बहन नव्या नवेली और मामा अभिषेक बच्चन ने उनकी तस्वीरें शेयर कर के उन्हें बर्थडे विश किया.

21 साल के हुए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, डैशिंग पर्सनालिटी देख कर फैंस बोले- यह तो लुक में एकदम अपने नाना पर गया है 
21 के हुए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा
नई दिल्ली:

Amitabh Bachchan Grandson Agastya Nanda: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया है. इस खास मौके को उनके परिवार ने काफी स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर मम्मी श्वेता नंदा, बहन नव्या नवेली और मामा अभिषेक बच्चन ने उनकी तस्वीरें शेयर कर के उन्हें बर्थडे विश किया. आमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाते हैं और आज भी उनकी स्टारडम कम नहीं हुई. एक के बाद एक उनकी लगातार फिल्में रिलीज हो रही हैं. फैंस हमेशा उनके बारे में जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. फैंस को इंतजार है अब उनके परिवार से उनके नाती अगस्त्य को फिल्मों में देखने का और अब उनका इंतजार खत्म भी होने वाला है. 

बता दें कि अमिताभ के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने भी फिल्मों में करियर बनाया और अपने करियर में कई सारी फिल्में की. अब अमिताभ बच्चन फैमिली के नेक्स्ट जेनरेशन से यानी उनके नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) भी बॉलीवुड में करियर बनाने जा रहे हैं. 

अगस्त्य नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा के बेटे हैं. वह जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने अगस्त्य के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा है कि, 'अगस्त्य तुम्हारी लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू हो रहा है और हम सब इस बात को लेकर बेहद खुश हैं. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा. अगस्त्य नंदा जहां ‘आर्ची एंड्रयूस' के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं, सुहाना खान वेरॉनिका के किरदार में होंगी. 

अगस्त्य नंदा का जन्म 23 नवंबर 2000 में हुआ था. अगस्त्य ने 2019 में ही लंदन के seven oaks स्कूल से पढ़ाई खत्म की है. श्वेता नंदा ने अगस्त्य की ग्रैजुएशन सेरेमनी की तस्वीर शेयर की थी. लंदन के इसी स्कूल में श्वेता की बड़ी बेटी यानी अगस्त्य की बहन नव्या नवेली नंदा और शाहरुख खान के बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान ने भी पढ़ाई की है. अगस्त्य लुक में काफी हद तक अपने नाना और मामा की तरह ही डैसिंग हैं. फिल्म रिलीज बाद देखने वाली बात होगी कि क्या फैंस उन्हें भी उनके नाना की तरह ही प्यार देते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agastya Nanda Accuses Amitabh Bachchan, Agastya Nanda, Agastya Nanda Birthday, Agastya Nanda Childhood Photo, Agastya Nanda And Suhana Khan, Agastya Nanda Debut Film, Agastya Nanda Education, Agastya Nanda Instagram, Agastya Nanda Latest Photos, Agastya Nanda Suhana Khan Upcoming Movie, Agastya Nanda Viral Video, Amitabh Bachchan Grandson Agastya Nanda, Navya Naveli Brother Agastya Nanda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com