विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2015

अंतिम संस्कार पर 'सेल्फी' लिया जाना अमिताभ को नहीं आया पसंद

अंतिम संस्कार पर 'सेल्फी' लिया जाना अमिताभ को नहीं आया पसंद
मुंबई: अपने एक मित्र के अंतिम संस्कार पर गए अभिनेता अमिताभ बच्चन को वहां पर मौजूद लोगों द्वारा ‘सेल्फी’ लिया जाना पसंद नहीं आया।

72 वर्षीय अभिनेता ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर कहा है कि लोगों की असंवेदनशीलता देख कर वह निराश हैं, जिनमें मृत और जीवित लोगों के प्रति कोई सम्मान नहीं है।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि मेरे प्रिय मित्र का अचानक देहांत हो गया। दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार के लिए गया था। वहां पर लोग मोबाइल से तस्वीर और ‘सेल्फी’ ले रहे थे।

उन्होंने कहा है कि दिवंगत व्यक्ति और श्रद्धांजलि देने आए व्यक्तियों के प्रति लोगों में सम्मान नहीं था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमिताभ बच्चन, सेल्फी, फेसबुक, Amitabh Bachchan, Selfie, Facebook, Selfie At Cremation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com