- अमिताभ बच्चन का प्रसून जोशी से माफी मांगते हुए ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल
- अमिताभ बच्चन ने लिखा- इस कविता के लेखक बाबूजी नहीं इसके लिए मैं क्षमा प्र
- अमिताभ ने प्रसून जोशी की कविता शेयर किया था. जिसके रचयिता हरिवंश राय बच्च
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का एक ट्वीट इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह माफी मांग रहे हैं. दरअसल बात यह है कि अमिताभ बच्चन हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक कविता शेयर किया था.और कविता के रचयिता के रूप में उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन का नाम लिखा था. इसी को लेकर सफाई देते हुए उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा- CORRECTION : कल T 3617 पे जो कविता छपी थी , उसके लेखक, बाबूजी नहीं हैं. वो गलत था. उसकी रचना, कवि प्रसून जोशी ने की है. इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी का भी इस्तेमाल किया. सिर्फ इतना ही नहीं इस ट्वीट के साथ अमिताभ ने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता शेयर करते हुए लिखा उनकी कविता ये है .
CORRECTION : कल T 3617 pe जो कविता छपी थी , उसके लेखक , बाबूजी नहीं हैं । वो ग़लत था । उसकी रचना , कवि प्रसून जोशी ने की है ।
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 6, 2020
इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूँ । ????????
उनकी कविता ये है - pic.twitter.com/hZwgRq32U9
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोनो वायरस से ठीक होकर हॉस्पिटल से घर आ गए हैं लेकिन उनके बेटे, एक्टर अभिषेक बच्चन अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. अभिषेक नानावटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से अपने 'केयर बोर्ड' की तस्वीर पोस्ट किया था. जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने उनके लिए एक कविता शेयर किया था. उन्होंने लिखा: "अस्पताल का दिन: 26 ... डिस्चार्ज प्लान: NO ... Come on Bachchan, तुम यह कर सकते हो !! # विश्वास करो.
T 3817 -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 5, 2020
'अकेलेपन का बल पहचान
शब्द कहाँ जो तुझको टोके
हाथ कहाँ जो तुझको रोके
राह वही है, दिशा वही है, तू करे जिधर प्रस्थान
अकेलेपन का बल पहचान ।
जब तू चाहे तब मुसकाए,
जब चाहे तब अश्रु बहाए,
राग वही तू जिसमें गाना चाहे अपना गान ।
अकेलेपन का बल पहचान ।'
~ hrb pic.twitter.com/GDIpfrpVtz
बता दें कि हरिवंश राय बच्चन एक प्रसिद्ध कवि थे. हरिवंश राय बच्चन की कृतियों में 'मधुशाला' काफी लोकप्रिय है. गौरतलब है कि प्रसून जोशी एक कवि, गीतकार, पटकथा लेखक के साथ-साथ एक मार्केटर भी हैं. उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है और उनके उल्लेखनीय कार्यों में 'भाग मिल्खा भाग', 'तारे ज़मीन पर', 'चटगांव' और 'दिल्ली 6' जैसी फिल्में शामिल हैं. फिलहाल वह केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के प्रमुख हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं