विज्ञापन

काला हिरण के प्रोड्यूसर अमित जानी को मिली जान से मारने की धमकी, आतंकी शहजाद भट्टी पर धमकी देने के आरोप

अमित जानी को मिली जान से मारने की धमकी मामले में आरोप है कि आतंकी शहजाद भट्टी ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी. इस मामले में ग्रहमंत्री, DGP राजस्थान को ईमेल कर दी जानकारी दी जा चुकी है.

काला हिरण के प्रोड्यूसर अमित जानी को मिली जान से मारने की धमकी, आतंकी शहजाद भट्टी पर धमकी देने के आरोप
अमित जानी को जान से मारने की धमकी!
Social Media
नई दिल्ली:

काला हिरण नाम से आने वाली फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभी तो फिल्म को लेकर बयानबाजी ही चल रही थी लेकिन अब इस कड़ी में एक चौंका देने वाली खबर आई है. बताया जा रहा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को जान से मारने की धमकी दी गई है. आरोप है कि आतंकी शहजाद भट्टी ने अमित जानी को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी. इस मामले में ग्रहमंत्री, DGP राजस्थान को ईमेल कर दी जानकारी दी जा चुकी है. बता दें कि फिल्म मेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा हैं. 19 जून यानी कल दिल्ली हाईकोर्ट में काला हिरण फिल्म को लेकर सुनवाई भी होनी है.

हाल में अमित जानी ने अपनी फिल्म और इससे जुड़ी कास्ट के विवादित बयानों को लेकर NDTV से खास बातचीत की थी. दरअसल फिल्म में वकील के रोल में नजर आने वाले गोविंद नामदेव ने कहा था कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने उन्हें धोखे में रखा और उन्हें पता ही नहीं था कि यह फिल्म सलमान खान केस से प्रेरित है. उनके इस बयान के बाद फिल्म के निर्माता अमित जानी ने उन्हें एक नोटिस भेज दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि गोविंद नामदेव ने जो अमित जानी की फिल्म कंपनी के साथ करार किया है, उसका उल्लंघन किया है.

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के 'चांदनी मेरी चांदनी' के हिट सिंगर 13 साल से फिल्मों से गायब, 25 साल के करियर में गाए सिर्फ 23 गाने, अब कहां हैं जॉली?

इस पर अमित जानी का कहना था, दूध पीते बच्चे हैं वो, अभी तक बड़े नहीं हो पाए हैं. तो इसलिए वो ऐसी बातें कर रहे होंगे. अरे एक एक्टर इतना बड़ा है, उसको पूरी स्क्रिप्ट दी गई, कहा इसे पढ़ लो. उन्होंने पढ़ा और पढ़ने से पहले सिनोप्सिस पढ़ा. सिनोप्सिस के बाद जो है कैरेक्टर स्केच पढ़ा, फिर पूरी स्क्रिप्ट पढ़ी और स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वो 5 दिन लगातार हमारे यहां रुके हैं, दिन-रात उन्होंने जो है वैनिटी में बैठके, होटल कमरे में बैठके स्क्रिप्ट पढ़ी है और वहां जब वो अभिनय कर रहे हैं, कोर्ट रूम में खड़े होकर वकील का, बिश्नोई समाज की तरफ से वकील बने हैं, तो उन्हें नहीं पता वो किसके खिलाफ मुकदमा लड़ रहे हैं, किसको सजा दिलाना चाहते हैं? वो जो हाथ में ब्रेसलेट पहने व्यक्ति खड़ा है अयान खान, वो कौन है? और यह कहानी जो है, वो काकाणी के हिरण शिकार की है, यह तो वो मुंह से ही बोल रहे हैं. बाकी हजारों डायलॉग ऐसे हैं जिनको हम रिवील नहीं कर सकते, जो वो बोल रहे हैं, जो फिल्म में ही दिखाई देंगे जी तो ऐसा तो वह नहीं कह सकते हैं कि उन्हें नहीं पता था. 

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
चीफ सब एडिटर
उर्वशी नौटियाल ने 2010 में टीवी से शुरुआत की. शुरुआत में ब्रॉडकास्टिंग मीडियम की बारीकियां सीखने के बाद 2015 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हाथ आजमाया. लाइव... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Jani, Amit Jani Death Threats, Kala Hiran, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com