विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2020

अमाल मलिक ने 'तू मेरा नहीं' की सफलता पर जताई खुशी, इंटरव्यू में बोले- यह गाना मेरी जिंदगी से इंस्पायर्ड है...

सिंगर अमाल मलिक (Amaal Malik) का पहला सिंगल सॉन्ग 'तू मेरा नहीं (Tu Mera Nahi Song)' यूट्यूब पर सुपरहिट हो चुका है. इस गाने को लेकर हाल ही में अमाल ने एनडीटीवी से खास बातचीत की.

अमाल मलिक ने 'तू मेरा नहीं' की सफलता पर जताई खुशी, इंटरव्यू में बोले- यह गाना मेरी जिंदगी से इंस्पायर्ड है...
अमाल मलिक (Amaal Malik) ने एनडीटीवी को दिया इंटरव्यू
  • अमाल मलिक का गाना 'तू मेरा नहीं' हुआ सुपरहिट
  • अमाल मलिक ने एनडीटीवी से की खास बातचीत
  • सिंगर ने इंटरव्यू में कही ये बात
नई दिल्ली:

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक (Amaal Malik) ने कई सुपरहिट गाने से फैन्स का मनोरंजन किया है. हाल ही में अमाल मलिक का पहला सिंगल 'तू मेरा नहीं (Tu Mera Nahi Song)' रिलीज हुआ है. दिल टूटने की कहानी पर आधारित इस गाने को फैन्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. गाने को अबतक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 'तू मेरा नहीं (Tu Mera Nahi Song Video)' गाने में अमाल मलिक की जोड़ी अदिति के साथ फैन्स को काफी पसंद आ रही है. हाल ही में अमाल मलिक ने एनडीटीवी से खास बातचीत की.

अमाल मलिक (Amaal Malik) से पूछा गया कि 'तू मेरा नहीं (Tu Mera Nahi Song)' गाने को बनाने की इंस्पीरेशन कहां से मिली? तो इस पर वह बोले- मेरी खुद की जिंदगी से ही इंस्पायर्ड है ये. जैसे मैं प्यार में हूं. मैंने इसी चीज को आरीफ खान सर को बताया वह बहुत ही ज्यादा सपोर्टिव हैं. यह गाना बिल्कुल मेरी लाइफ और पर्सनलिटी से मिलता है. मैंने बहुत से अपने ऐसे रिश्ते और दोस्त खो दिए लेकिन मैंने म्यूजिक को अपनी जिंदगी में वो जगह दी, जो मैं किसी और नहीं दे सकता. 

अमाल मलिक (Amaal Malik) से पूछा गया कि आपने अपने करियर की शुरुआत दुबई से की थी और सिंगल्स में डेब्यू भी दुबई से किया, तो इसको लेकर आपको कैसा महसूस हो रहा था? तो सिंगर बोले- काफी अच्छा महसूस किया था. बहुत ही प्यारी और स्पेशल फीलिंग थी. सलमान खान सर ने मुझे दुबई में इंट्रोड्यूस किया था. उसी दौरान मैंने अपना पहला कदम म्यूजिक में रखा था. मैंने इस गाने को लेकर हर स्टूडियो में ट्राई किया लेकिन हुआ नहीं और मेरा यह गाना भी यहीं पर आकर हुआ.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amaal Malik, Amaal Malik Interview, Amaal Malik Instagram, Tu Mera Nahi Song, Amaal Malik First Single, Amaal Malik Song Tu Mera Nahi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com