विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2026

अमाल मलिक को फेस सर्जरी के लिए लेना पड़ा 5 लाख लोन, चीकबोन, हाथ- पैर, नाक टूटे हुए, लगे 45 टांके, बोले- मैं टर्मिनेटर जैसा

बिग बॉस 19 में रहने के दौरान अमाल ने कुछ हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में बात की थी. अब एक बातचीत में उन्होंने उन कई चोटों के बारे में और खुलकर बात की, जिनसे वह सालों से जूझ रहे हैं.

अमाल मलिक को फेस सर्जरी के लिए लेना पड़ा 5 लाख लोन, चीकबोन, हाथ- पैर, नाक टूटे हुए, लगे 45 टांके, बोले- मैं टर्मिनेटर जैसा
अमाल मलिक को फेस सर्जरी के लिए लेना पड़ा 5 लाख लोन
नई दिल्ली:

म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक को हाल ही में बिग बॉस 19 में दिखे थे. शो में उनकी असली और बेबाक पर्सनैलिटी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. हालांकि शो से पहले अमाल की इमेज काफी विवादित थी, लेकिन शो के बाद वह लोगों का दिल जीत रहे हैं. बिग बॉस 19 में रहने के दौरान अमाल ने कुछ हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में बात की थी. अब पिंकविला के साथ बातचीत में उन्होंने उन कई चोटों के बारे में और खुलकर बात की, जिनसे वह सालों से जूझ रहे हैं. अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए अमाल ने कहा कि पहले पैसों की कमी के कारण, वह कुछ सर्जरी नहीं करवा पाए थे. म्यूजिक कंपोजर ने शेयर किया, “मेरी कुछ सर्जरी पेंडिंग हैं. मेरे घुटने का ACL टूटा हुआ है, जब मैं 19 साल का था तो मेरी पूरी चीकबोन टूट गई थी और उन्हें उसे फिर से बनाना पड़ा था. मेरे जबड़े के चारों ओर 45 टांके लगे हैं, मेरा दाहिना कंधा डिसलोकेटेड है, मेरा बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है और मेरी नाक टूटी हुई है. मैं टर्मिनेटर जैसा हूं, मैं हर दिन उठता हूं और काम करता हूं. यह मेरी मानसिक ताकत है जो मुझे आगे बढ़ाती है.”

अब मुझे धीरे-धीरे इन चीजों को ठीक करने और उन पर काम करने की जरूरत है. एक समय था जब मेरा पूरा घुटना घूम जाता था और निकल जाता था. यह बिग बॉस 19 के फिनाले परफॉर्मेंस के दौरान हुआ था, जब मैंने एक डांस सीक्वेंस में टर्न लिया, और मेरे घुटने में दर्द हो रहा था. कुछ फिजिकल चीजें हैं जिन्हें ठीक करने की जरूरत है, उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे . अब मेरे पास समय नहीं है.”

उस समय को याद करते हुए अमाल ने कहा, “सर्जरी महंगी हो गई हैं. अपनी फेस सर्जरी करवाने के लिए, मुझे सिर्फ मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के लिए 5 लाख रुपये का लोन लेना पड़ा. मेरी दाहिनी तरफ की खोपड़ी टूट गई थी और मैंने इस सब के दौरान काम किया है. मेरे 12वीं के एग्जाम के दौरान मेरा पूरा चेहरा टूट गया था, मैंने एक डिवाइस जैसी चीज से 3-4 घंटे तक अपनी आंखें खुली रखीं और पेपर लिखे. मैंने सभी शारीरिक और भावनात्मक संघर्षों का सामना किया है. मैं बस सब कुछ ठीक कर रहा हूं. मैंने अपनी 35 साल की उम्र बिता दी है, क्योंकि यह लड़ाई तब शुरू हुई थी जब मैं पांच साल का था.”

बिग बॉस 19 में रहते हुए कई मौके आए जब अमाल ने अपने और अपने परिवार के संघर्षों के बारे में बात की. उन्होंने यह भी शेयर किया था कि कैसे उन्होंने और उनके भाई अरमान ने कम उम्र से ही अपना नाम बनाने के लिए काम किया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amaal Malik, Amaal Malik Bigg Boss, Amaal Malik News, Amaal Malik Latest, Amaal Malik Latest Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com