विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2020

अली गोनी ने शेयर किया जैस्मीन भसीन का Video, प्रकृति के बीच यूं झूमती आईं नजर

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की कंटेस्टेंट जैस्मीन भसीन (Jasmine Bhasin) के वीडियो को अली गोनी ने शेयर किया है. उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अली गोनी ने शेयर किया जैस्मीन भसीन का Video, प्रकृति के बीच यूं झूमती आईं नजर
जैस्मीन भसीन (Jasmine Bhasin) को वीडियो को अली गोनी (Aly Goni) ने किया शेयर
  • जैस्मीन भसीन का वीडियो हुआ वायरल
  • प्रकृति के बीच झूमती नजर आईं एक्ट्रेस
  • अली गोनी ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) इस बार काफी धमाकेदार हो रहा है. घर में हर दिन कुछ खास तरीके से गुजर रहा है. घर में रहने वाले सभी कंटेस्टेंट अपनी-अपनी तरीके से गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, कंटेस्टेंट जैस्मीन भसीन अपनी भावकुता को लेकर लोगों की नजरों में आ रही हैं. दरअसल, जैस्मीन भसीन (Jasmine Bhasin) काफी इमोशनल हैं, यह हर बार टास्क के दौरान देखने को मिल जाता है. हाल ही में एक्ट्रेस के दोस्त अली गोनी (Aly Goni) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से जैस्मीन का एक वीडियो प्रकृति के बीच झूमती नजर आ रही हैं.


वीडियो में जैस्मीन (Jasmine Bhasin) मौसम का मजा ले रही हैं. उनके खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. जैस्मीन के इस वीडियो को अली गोनी (Aly Goni) ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "प्योर सोल, इसको सपोर्ट करें. जैस्मीन भसीन." अली गोनी के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बिग बॉस (Bigg Boss 14) में इस बार जैस्मीन भसीन, एजाज खान, रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला, पवित्रा पुनिया, पंजाबी गायक सारा गुरपाल, जान कुमार राहुल वैद्य, निशांत सिंह मलकानी जैसे अभिनेता 'बिग बॉस 14' का हिस्सा हैं. इसके अलावा साथ ही शहजाद देओल भी शो का हिस्सा हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasmine Bhasin, Jasmine Bhasin Bigg Boss 14, Aly Goni, Aly Goni Instagram, Jasmine Bhasin Video, Jasmine Bhasin Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com