Akshay Kumar funny prank with Amitabh Bachchan: छोटे पर्दे पर आजकल सोनी पर प्रसारित हो रहा रियलिटी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाने में कामयाब होता हुआ सफल हो रहा है. इस रियलटी गेम शो में हर दिन कुछ नया देखने और सुनने को मिल जाता है. हाल ही में केबीसी 18 के सेट पर अपनी अपकमिंग मूवी हैवान के लिए सैफ और अक्ष्य प्रमोशन करने पहुंचे है. जिसे लेकर शो का प्रोमो वायरल हो रहा है. जिसमें खिलाड़ी कुमार बिग बी को अपना पर्स दिखाने के लिए आगे बढ़ते है, और उसमे अचानक से आग लग जाती है . यह मंजर देख सेट पर सभी के होश उड़ जाते है.
सोनी टीवी का प्रोमो
अक्षय कुमार ने बिग बी के साथ किया प्रैंक
दरअसल, सैफ अली खान और अक्षय कुमार अपनी फिल्म हैवान के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर पहुंचे थे. शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने अक्षय कुमार की एक खास आदत का जिक्र करते हुए उनसे पूछा कि वह महान कॉमेडियन चार्ली चैपलिन के बहुत बड़े फैन हैं और अपने पर्स में उनकी तस्वीर रखते हैं. इस पर अक्षय ने कहा कि जी मैं बहुत बड़ा फैन हूं. तो बिग बी ने कहा कि पर्स है आपके पास?
हमें दिखाइए. इस दौरान अक्षय ने कहा- सर आपकी भी तस्वीर है. तो हैरान होकर बिग बी ने पूछा- मेरी तस्वीर. अक्षय तुरंत चेयर से उठकर अपना पर्स निकालकर अमिताभ बच्चन की तरफ बढ़ गए, तो जैसे ही वो अमिताभ बच्चन के करीब पहुंचे और पर्स खोला, तो उसमें आग लग लग गई. यह देखकर जहां हर कोई हैरान था, तो अक्षय हंस रहे थे.
सोनी टीवी ने वीडियो को किया शेयर
बता दें कि हाल ही में सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा- ये प्रैंक देखकर हंसी रुकेगी नहीं. अक्षय कुमार को खिलाड़ी कहा जाता है और वो ऐसे प्रैंक करते रहते हैं. केबीसी 18 के सेट पर अक्षय कुमार ने में भी कुछ ऐसा ही किया है. अक्षय कुमार को देखने के बाद सैफ अली खान भी हैरान रह गए थे.
फिल्म हैवान के बारे में
हैवान (Haiwaan) एक अपकमिंग हिंदी क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह प्रियदर्शन की मलयालम सुपरहिट फिल्म'ओप्पम' (2016) का हिंदी रीमेक बताई जा रही है. जो 11 सितंबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी.
यहां देखे हैवान का ट्रेलर
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं