विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2019

समुद्र किनारे 'दीवानों' की तरह गाना गाते नजर आए अक्षय कुमार, Video हुआ वायरल

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) समुद्र किनारे यूं झूमते और दीवानों की तरह गाना गाते आए नजर, वीडियो हुआ वायरल...

समुद्र किनारे 'दीवानों' की तरह गाना गाते नजर आए अक्षय कुमार, Video हुआ वायरल
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का वीडियो हुआ वायरल
  • अक्षय कुमार का वीडियो हुआ वायरल
  • समुद्र किनारे यूं मस्ती में गाना गाते आए नजर
  • अक्षय कुमार ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार 'दीवानों' की तरह समुद्र किनारे झूमते और गाना गाते नजर आ रहे हैं. अक्षय कुमार (Akshay Kumar Video) के इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है. एक्टर के इस अंदाज पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो को खुद अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'गुड न्यूज (Good Newwz)' के सॉन्ग 'दिल ना जानेया (Dil Na Jaaneya)' सॉन्ग पर समुद्र किनारे मस्ती में झूम रहे हैं. उनका इस तरह एंजॉय करना बनता भी है क्योंकि उनकी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जोरदार रिस्पॉन्स जो मिल रहा है.

अमिताभ बच्चन को मिला 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड' तो CAA-NRC पर चुप्पी को लेकर Twitter पर हुए ट्रोल


अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के इस स्टाइल और सिंगिंग पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. अक्षय कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "क्या नजारा है और क्या गाना है...जैसा कि आप देख सकते हैं कि 'गुड न्यूज (Good Newwz)' का ये सॉन्ग मेरे कानों को बहुत पसंद आ रहा है." अक्षय कुमार के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं.

रणवीर सिंह लेडीज बैग खरीदने पहुंचे मॉल, एक्टर को देख फैंस हो गए बेकाबू और फिर...देखें Video

बता दें, अक्षय कुमार (Akshay Kumar), करीना कपूर (Kareena Kapoor), कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) 27 तारीख को रिलीज हो गई है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू प्रदर्शन कर रही है. अक्षय कुमार की इस फिल्म ने केवल तीन दिनों में 65 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं,  फिल्म 'गुड न्यूज' धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है. इसके अलावा अक्षय कुमार जल्द ही 'लक्ष्मी बम', 'पृथ्वीराज चौहान' और 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे.

देखें Video:

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Video, Akshay Kumar Video Viral, Akshay Kumar Twitter, Akshay Kumar Singing Song On The Beach, Akshay Kumar Beach Video, Akshay Kumar Tweet Viral, Good Newwz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com