विज्ञापन

अक्षय कुमार ने 15 साल से नहीं खाया समोसा, मलाइका -करीना को है घी पसंद, जानें सेलेब्स की डाइट

अक्षय कुमार ने एक टीवी शो में बताया था कि उन्होंने करीब 15 साल से समोसा चखा तक नहीं है. इसकी वजह वजन बढ़ने का डर नहीं, बल्कि उनकी सेहत है.

अक्षय कुमार ने 15 साल से नहीं खाया समोसा, मलाइका -करीना को है घी पसंद, जानें सेलेब्स की डाइट
अक्षय कुमार ने 15 साल से नहीं खाया समोसा
नई दिल्ली:

क्या आप एक दिन भी समोसा खाए बिना रह सकते हैं? ज्यादातर लोगों का जवाब शायद 'नहीं' होगा. लेकिन बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने पिछले 15 साल से समोसे को हाथ तक नहीं लगाया है. हैरानी की बात ये है कि उन्होंने ऐसा किसी फिल्मी रोल या वजन घटाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सेहत की खातिर किया. वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे के मौके पर एक बार फिर ऐसे सितारे चर्चा में हैं, जो सिर्फ फिट दिखने पर नहीं, बल्कि सही और हेल्दी खाना खाने पर भी जोर देते हैं. कोई घर के खाने को सबसे बड़ा सुपरफूड मानता है, तो कोई देसी और मौसमी चीजों को अपनी फिटनेस का राज बताता है. आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिनकी थाली से जुड़ी आदतें लाखों लोगों को इंस्पायर कर रही हैं.

समोसे से क्यों बनाई दूरी

अक्षय कुमार ने एक टीवी शो में बताया था कि उन्होंने करीब 15 साल से समोसा चखा तक नहीं है. इसकी वजह वजन बढ़ने का डर नहीं, बल्कि उनकी सेहत है. अक्षय के मुताबिक समोसा खाने के बाद उन्हें एसिडिटी और बेचैनी महसूस होती थी. क्योंकि समोसा मैदे से बनता है और तेल में तला जाता है, इसलिए उन्होंने इसे अपनी डाइट से पूरी तरह बाहर कर दिया.

यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 3: वरुण धवन की फिल्म ने तीसरे दिन पकड़ी रफ्तार, संडे को हुई धुआंधार कमाई

सितारे दे रहे हेल्दी खाने का संदेश

आज कई बॉलीवुड और टीवी सितारे लोगों को बेहतर खानपान के लिए जागरूक कर रहे हैं. एक्टर राजकुमार राव लोगों से ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले पैक्ड फूड से बचने की सलाह देते हैं. वहीं जूही चावला, साक्षी तंवर और दिव्या दत्ता भी पौष्टिक भोजन से जुड़े अभियानों का हिस्सा रही हैं.

पंकज त्रिपाठी की थाली वाली सीख

पंकज त्रिपाठी का मानना है कि इंसान जैसा खाता है, वैसा ही बनता है. उनका कहना है कि लोगों को अपनी थाली पर ध्यान देना चाहिए. वहीं पहलवान संग्राम सिंह स्थानीय और मौसमी खाने को सबसे अच्छा मानते हैं. उनका कहना है कि अपने इलाके में उगने वाली चीजें शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचाती हैं.

करीना, आलिया और मलाइका का फूड फॉर्मूला

करीना कपूर बैलेंस्ड इंडियन खाने का सपोर्ट करती हैं. उनकी डाइट में दाल, चावल और खिचड़ी जैसी चीजें शामिल रहती हैं. आलिया भट्ट वेजिटेरियन डाइट और इन्वायरमेंटल फ्रेंडली लाइफस्टाइल को बढ़ावा देती हैं. वहीं मलाइका अरोड़ा आज भी घर के खाने और घी को अपनी फिटनेस का अहम हिस्सा मानती हैं.

यह भी पढ़ें-  कंगाली में इस डायरेक्टर ने सुष्मिता सेन को किया डेट, बोले- जहर खाने को भी नहीं थे पैसे

घर का खाना सबसे बेस्ट

एक्ट्रेस मीता वशिष्ठ का कहना है कि घर का बना खाना सबसे सुरक्षित होता है. उनका मानना है कि बाहर का खाना चाहे कितना भी अट्रैक्टिव क्यों न लगे, घर के खाने की बात ही अलग होती है. इन सितारों का संदेश साफ है कि फिट दिखना अच्छी बात है, लेकिन सही और सुरक्षित खाना उससे भी ज्यादा जरूरी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Akshay Kumar Diet And Daily Routine, Akshay Kumar Diet Plan, Alia Bhatt Diet Plan, Alia Bhatt Diet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com