विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2022

अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के साथ गायों को खिलाया चारा, बोले- अब बस उसे टाइगर दिख जाए

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी बिटिया नितारा के साथ रणथम्भोर नेशनल पार्क घूमने गए हुए हैं. अक्षय ने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के साथ गायों को खिलाया चारा, बोले- अब बस उसे टाइगर दिख जाए
अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी बिटिया नितारा के साथ रणथम्भोर नेशनल पार्क घूमने गए हुए हैं. अक्षय ने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह नितारा के साथ गायों को चारा खिलाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार और नितारा गायों के बीच खड़े हैं, और उन्हें दुलार कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्हें चारा खिला रहे हैं. इस वीडियो को अभी तक 11 लाख लाइक्स मिल चुके हैं. 

अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के साथ इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, 'मिट्टी की खुशबू, गाय को चारा देना, पेड़ों की ठंडी हवाएं, एक अलग ही ख़ुशी है अपने बच्चे को यह सब महसूस करवाने में. अब बस कल उसे जंगल में टाइगर भी दिख जाए तो सोने पे सुहागा! खूबसूरत रणथम्भोर नेशनल पार्क घूमने आया हूं. इस तरह के शानदार जगहों के लिए ईश्वर का शुक्रिया.' 

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इसकी फेहरिस्त काफी लंबी है. हाल ही में इमरान हाशमी के साथ उनकी फिल्म सेल्फी का ऐलान किया गया है. इसके अलावा वह बच्चन पांडे, पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, राम सेतु, मिशन सिंड्रेला और ओह माय गॉड 2 शामिल हैं. इस तरह वह लगातार एक के बाद एक फिल्म को निबटाते जा रहे हैं, और अपने फैन्स के लिए तरह-तरह का मनोरंजन लेकर आ रहे हैं. 

Netflix की वेब सीरीज 'यह काली काली आंखें' की टीम से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Daughter Nitara, Ranthambore National Park, Tiger Reserve, Akshay Kumar Instagram, Akshay Kumar Video, अक्षय कुमार, Akshay Kumar Films, Akshay Kumar Ki Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height