इस दीवाली पर कुछ अलग ही नजारा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा. दीवाली पर बॉक्स ऑफिस के दो दिग्गजों का टकराव गोने जा कहा है. यह मुकाबला अजय देवगन और अक्षय कुमार के बीच है. अजय देवगन की 'थैंक गॉड' का आज फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है और फिल्म 25 अक्तूबर को रिलीज हो रही है. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' 24 अक्तूबर को रिलीज होगी. इस तरह अक्षय कुमार 11 अगस्त को आमिर खान से मुकाबला करने के बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर मुकाबले में फंसते नजर आ रहे हैं. 11 अगस्त को आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज हुई थी जबकि अक्षय कुमार 'रक्षा बंधन' भी इसी दिन रिलीज हुई थी.
अजय देवगन की 'थैंक गॉड' की बात करें तो इसमें सिद्थार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगे. फिल्म को 'धमाल' जैसी कॉमेडी फिल्म बनाने वाले इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं. दिलचस्प यह है कि अजय देवगन फिल्म में चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं. यही नहीं, फिल्म में नोरा फतेही स्पेशल सॉन्ग में नजर आएंगी. यह सॉन्ग मणिके मागे हिते होगा. फिल्म का ट्रेलर 9 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अक्षय कुमार की 'राम सेतु' को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर्स में अक्षय कुमार भी शामिल हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, नुसरत भरूचा और जैकलिन फर्नांडिस लीड रोल में हैं. हाल ही में अक्षय कुमार की कटपुतली डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. लेकिन उनका रक्षा बंधन को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का साथ नहीं मिल सका था. ऐसे में दोबारा मुकाबले में अक्षय कुमार फंस गए हैं, देखना नतीजे किसके पक्ष में जाते हैं.
VIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह- सुबह दिखीं एक्ट्रेस काजोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं