विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2022

ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ 'देसी गर्ल' गाने पर किया डांस, फिर किया कुछ ऐसा की मेहमान भी बोले- दोनों के बीच

आराध्या बच्चन के फैन पेज पर एक पुराना वीडियो शेयर किया गया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय सिल्वर कलर के सूट में नजर आ रही हैं. वहीं आराध्या लाल रंग के लहंगे में दिख रही हैं अभिषेक ने कुर्ता पायजामा पहना हुआ है.

ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ 'देसी गर्ल' गाने पर किया डांस, फिर किया कुछ ऐसा की मेहमान भी बोले- दोनों के बीच
ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ 'देसी गर्ल' गाने पर किया डांस
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय अपने अंदाज और खूबसूरती के लिए फैंस के बीच आए दिनों सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं. अभिषेक बच्चन भी अपने दमदार अंदाज से फैंस के होश उड़ाते हैं. सिर्फ ऐश्वर्या अभीषेक ही नहीं उनकी नन्ही परी आराध्या भी किसी से कम नहीं है. बता दें कि आराध्या बच्चन अभी 10 साल की हैं और सोशल मीडिया पर उनका हजारो फैन पेज हैं. उनके इसी  फैन पेज  पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चन फैमिली स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं. 

ऐश्वर्या ने बेटी और अभिषेक के साथ किया डांस 
आराध्या बच्चन के फैन पेज पर एक पुराना वीडियो शेयर किया गया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय सिल्वर कलर के सूट में नजर आ रही हैं. वहीं आराध्या लाल रंग के लहंगे में दिख रही हैं अभिषेक ने कुर्ता पायजामा पहना हुआ है. तीनों मिलकर देसी गर्ल गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. वहीं डांस खत्म होते ही ऐश्वर्या आराध्या को टाइटस हग करती हैं. इसके बाद मेहमान भी बोले की वाह दोनों के बीच कितना प्यार है. 

बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं दोनों सितारे 
ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो बता दें कि वे इन दिनों साउथ फिल्म 'पोन्नियम सेलवन' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं. सोर्स की माने को इस फिल्म में उनका डबल रोल है. यह बिग बजट की फिल्म बताई जा रही है. वहीं अभिषेक बच्चन के काम की बात करें तो वे 'दसवीं', 'बच्चन सिंह', 'साहिर लुधियानवी' बायोपिक, 'हैप्पी एनिवर्सरी' और 'धूम 4' में नजर आएंगे. 
  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Viral Dance Video, Aaradhya Bachchan, Abhishek Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com