विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2020

अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर बहू ऐश्वर्या ने इस तरह किया विश, Photos हुईं वायरल

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बर्थडे पर बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या ने कुछ इस तरह विश किया है, उनकी फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं.

अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर बहू ऐश्वर्या ने इस तरह किया विश, Photos हुईं वायरल
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) के बर्थडे पर शेयर की तस्वीरें
  • अमिताभ बच्चन को ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया बर्थडे विश
  • आराध्या के साथ शेयर की फोटो
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photos
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 11 अक्टूबर को अपना 78वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. अमिताभ बच्चन को बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने बेहद ही अनोखे अंदाज में विश किया है. दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर अमिताभ बच्चन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे प्यारे दादी जी और पा. खूब सारा प्यार और अच्छी सेहत." 

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने आराध्या (Aaradhya Bachchan) और अपनी तरफ से अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश किया है. इस तस्वीर में अमिताभ के साथ ऐश्वर्या और आराध्या नजर आ रही हैं. इसके अलावा ऐश्वर्या ने एक और तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में अमिताभ अपनी पोती के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे दादाजी." एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.


बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 12 की शूटिंग में व्यस्त हैं. कोरोनावायरस महामारी के कारण अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन को सिंपल तरीके से अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया. वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Birthday, Amitabh Bachchan Photos, Aishwarya Rai Bachcha, Aaradhya Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com