विज्ञापन
This Article is From May 27, 2022

पुष्पा के ऊ अंटावा के बाद अब इस लड़की ने अमेरिका की सड़कों पर बजाया बीस्ट का अरेबिक कुथू सॉन्ग, काम-धाम छोड़ एकटक देखते रहे गए लोग

अमेरिका की सड़कों पर कैरोलीना प्रोत्सेंको ने तमिल फिल्म बीस्ट के अरेबिक कुथू सॉन्ग को अपने वॉयलिन पर बजाया तो देखने वाले सांस रोककर वहीं खड़े हो गए.

पुष्पा के ऊ अंटावा के बाद अब इस लड़की ने अमेरिका की सड़कों पर बजाया बीस्ट का अरेबिक कुथू सॉन्ग, काम-धाम छोड़ एकटक देखते रहे गए लोग
अमेरिका की सड़कों पर फिर चला साउथ का जादू
नई दिल्ली:

साउथ की फिल्मों की धूम न सिर्फ भारत में है बल्कि अब विदेशों में भी खूब जलवा है. अमेरिका की सड़कों पर वॉयलिन बजाने वाली 13 वर्षीय कैरोलीना प्रोत्सेंको ने कुछ दिन पहले पुष्पा का ऊ अंटावा सॉन्ग बजाया था. अब उन्होंने तलपती विजय की फिल्म 'बीस्ट' के सुपरहिट सॉन्ग 'अरेबिक कुथू' को अपने वॉयलिन पर बजाया है. हमेशा की तरह इस बार भी वहां से गुजरने वाले लोग अपना काम-धाम भूलकर इस लड़की के वॉयलिन को सुनने लगे. एक बार फिर उन्होंने खूब कमाल किया है. कैरोलीना प्रोत्सेंको के इस सॉन्ग को रिलीज के अंदर कुछ ही देर में एक 65 हजार से ज्यादा व्यू यूट्यूब पर मिल चुके हैं. इस तरह एक बार फिर उन्होंने अपने वॉयलिन से धूम मचाकर रख दी है.

बता दें कि कैरोलीना प्रोत्सेंको फेमस यूट्यूबर हैं, जो वॉयलिन बजाती हैं और दुनिया भर के लोकप्रिय गानों की धुन को लेकर आती हैं. कैरोलीना प्रोत्सेंको का जन्म 3 अक्तूबर, 2008 को यूक्रेन में हुआ था. उनके माता-पिता गिटार और पियानो बजाते हैं. 2015 में उनका परिवार अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैटल हो गया. कैरोलीना के तीन यूट्यूब चैनल हैं, और लाखों में उनके फैन्स है. अपने इस म्यूजिक के शौक की वजह से वह दुनिया भर में जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं और अपने टैलेंट के दम पर हरदिलअजीज बन चुकी हैं. उनके यूट्यूब चैनल कैरोलीना प्रोत्सेंका वॉयलिन चैनल पर 69 लाख से ज्यादा सब्स्क्राइबर्स हैं. इस तरह अपने टैलेंट की वजह से वह दुनिया भर में फेमस हैं. 

इसे भी देखें : करण जौहर की पार्टी में ऐश्वर्या और अभिषेक ने एक दूसरे की बाहों में बाहें डालकर दिए पोज

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arabic Kuthu, Beast, Violin By Karolina Protsenko, Karolina Protsenko, Karolina Protsenko Viral Video, Karolina Protsenko Video, Arabic Kuthu Song, Arabic Kuthu Viral Video, Arabic Kuthu Video, Thalapathy Vijay, Pooja Hegde, Beast Song, Karolina Protsenko Wikipedia, Karolina Protsenko Age, Karolina Protsenko 2022, Karolina Protsenko Today, Karolina Protsenko Family, Karolina Protsenko Biography, Karolina Protsenko Youtube, Karolina Protsenko House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com