- एक्टर शाहिद कपूर परिवार संग करते दिखे मस्ती
- शाहिद ने बिताया मीरा के साथ क्वालिटी टाइम
- भाई ईशान के साथ डॉन्स मूव्स करते दिखे शाहिद
एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' ने केवल पांच दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अपनी फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई को लेकर शाहिद कपूर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. इसलिए तो शाहिद आजकल 'कबीर सिंह' की कामयाबी की खुशी में अपने परिवार के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में शाहिद कपूर का पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) और भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) के साथ मस्ती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिनमें शाहिद परिवार के संग खूब मस्ती कर रहे हैं. शाहिद कपूर की इन वीडियो पर फैन्स भी काफी रिएक्ट कर रहे हैं.
Kundali Bhagya Update: प्रीता और सृष्टि के कब्जे में आया किडनैपर, क्या खोलेगा शर्लिन का राज?
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दरअसल, शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. हाल ही में मीरा ने पति शाहिद के साथ अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में शाहिद और मीरा (Mira Rajput) क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए मीरा ने लिखा, 'मुझे आज घने बादलों के बीच सूरज की रोशनी मिली.' मीरा और शाहिद की इस वीडियो पर फैन्स बहुत कमेंट कर रहे हैं. शाहिद मीरा के साथ-साथ अपने भाई ईशान खट्टर के साथ भी शानदार पल बिता रहे हैं.
भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) के साथ वायरल हो रहे वीडियो में शाहिद (Shahid Kapoor) और ईशान खुशी में डॉन्स मूव्स करते दिखाई दे रहे हैं. फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) की कामयाबी की खुशी शाहिद कपूर के चेहरे पर देखते ही बन रही है. ईशान और शाहिद की वायरल हो रही इस वीडियो को शाहिद कपूर के फैन क्लब ने अपने इस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो पर भी फैन्स दोनों भाईयों की काफी तारीफें कर रहे हैं. बता दें शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' लोगों को खासा पसंद आ रही है. फिल्म क्रिटिक्स के तो इस फिल्म को लेकर कुछ मिले-जुले रिएक्शन हैं, लेकिन फैन्स शाहिद की एक्टिंग और उनके परफॉर्मेंस के दीवाने हो गए हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं