ओम रावत की फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद अब भी जारी है. फिल्म में किरदारों के पहनावे और लुक्स से लेकर इसके डायलॉग्स तक पर खूब हो हल्ला हो रहा है. फिल्म के मेकर्स ने विवादित डायलॉग्स को फिल्म से हटा दिया है, बावजूद इसके अभी विवाद थमा नहीं है और फिल्म को लेकर लोगों की जो उम्मीदें थीं, फिल्म उस पर भी खरी नहीं उतर पाई है. लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि किसी फिल्म को लेकर इतना हंगामा हुआ है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसी ढेरों फिल्में हुईं, जो विवादों में घिरी रहीं. इनमें से कुछ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया तो कुछ बुरी तरह पिट गईं. आज हम कुछ ऐसी ही चुनिंदा फिल्मों की बात कर रहे हैं.
पठान
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की हाल में रिलीज हुई फिल्म पठान को लेकर देश भर में जबरदस्त हंगामा हुआ था, लेकिन बावजूद इसके फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. फिल्म में दीपिका के कपड़ों को लेकर और एक गाने को लेकर विवाद हुआ था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
द केरल स्टोरी
फिल्म द केरल स्टोरी पर बीते दिनों खूब विवाद हुआ. फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया और एक धर्म को लेकर कुप्रचार का आरोप लगा. बावजूद इसके इस छोटी बजट की फिल्म ने करीब दो सौ करोड़ का कारोबार किया.
डर्टी पिक्चर
विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह, तुषार कपूर और इमरान हाशमी की फिल्म डर्टी पिक्चर पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगाकर इसका विरोध किया गया था, लेकिन इस फिल्म ने जमकर कमाई की और विद्या बालन के करियर के लिए ये फिल्म टर्निंग प्वाइंट साबित हुई.
बैंडिट क्वीन
साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म बैंडिट क्वीन हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार है, लेकिन इस फिल्म के थियेटर में रिलीज होने के बाद कुछ दिनों के लिए इसे थियेटर से हटा दिया गया था. फूलन देवी की याचिका के बाद फिल्म को हटाना पड़ा था.
परजानिया
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म परजानिया गुजरात के दंगों पर आधारित थी और इस फिल्म में दंगे के दौरान की विभत्स्य घटनाओं को पर्दे पर दिखाया गया. धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के विरोध की वजह से इस फिल्म को बैन कर दिया गया था.
ये भी देखें: एयरपोर्ट पर स्पॉट : कियारा-कार्तिक, हुमा कुरैशी और वरुण धवन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं