विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2020

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सीखा डोसा बनाना, Video में बोलीं- अब मुझे ऐसा लड़का नहीं चाहिए, जो गोल डोसा बना...

अदा शर्मा  (Adah Sharma Video) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके हटके अंदाज देखने को मिल रहा है.

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सीखा डोसा बनाना, Video में बोलीं- अब मुझे ऐसा लड़का नहीं चाहिए, जो गोल डोसा बना...
अदा शर्मा (Adah Sharma) ने सीखा डोसा बनाना
  • अदा शर्मा ने सीखा डोसा बनाना
  • एक्ट्रेस बोलीं- अब ऐसे लड़के की जरूरत नहीं, जिसे डोसा बनाना आता हो
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा  (Adah Sharma) हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करती है, जिससे लोगों को ध्यान उन पर चला ही जाता है. हाल ही में उनके कई योगा और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. अदा शर्मा  (Adah Sharma Video) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके हटके अंदाज देखने को मिल रहा है. वीडियो में अदा शर्मा डोसा बनाती नजर आ रही हैं. वीडियो में अदा शर्मा मसाला डोसा बनाना सीख रही हैं. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि अदा शर्मा (Adah Sharma) शेफ से डोसा बनाना सीख रही हैं. वीडियो में अदा शर्मा कह रही हैं, "मुझे ऐसा पति चाहिए था, जिसे डोसा बनाना आता हो." हालांकि, जब अदा शर्मा डोसा बनाना सीख जाती हैं, तो वह कहती हैं, कि अब मुझे ऐसा लड़का नहीं चाहिए, जो गोल डोसा बना सकता हो. वीडियो में अदा शर्मा केले का डोसा भी बनाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के इस डोसा मेकिंग वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


अदा शर्मा (Adah Sharma) आखिरी बार फिल्म 'कमांडो 3' में नजर आई थीं. बता दें कि अदा शर्मा  ने पढ़ाई खत्म करने के बाद साल 2008 में आई हॉरर फिल्म '1920' से अपना बॉलीवुड डेब्यू  किया था. '1920' की सफलता के बाद अदा शर्मा ने कई फिल्मों में अपना किरदार निभाया. 'हंसी तो फंसी' मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा की गल्फ्रेंड और परिणीति चोपड़ा की बहन का रोल अदा करने वाली अदा शर्मा की एक्टिंग को इस फिल्म में भी काफी सराहा गया था. इसके अलावा अदा शर्मा फिल्म कमांडो में भी मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं. यूं तो इन दिनों वह सेल्फ आइसोलेशन में हैं, लेकिन लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adah Sharma, Adah Sharma Video, Adah Sharma Video Viral, Adah Sharma Instagram, Adah Sharma Making Dosa, Adah Sharma Learning Dosa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com