विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2020

Adah Sharma ने इंग्लिश गाने पर किया क्लासिकल डांस, एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन ने जीता फैन्स का दिल- देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Adah Sharma ने इंग्लिश गाने पर किया क्लासिकल डांस, एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन ने जीता फैन्स का दिल- देखें Video
अदा शर्मा (Adah Sharma) का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फैन्स को नए-नए पोस्ट से एंटरटेन करती हैं. कभी उनके डांस वीडियो वायरल होते हैं तो कभी फिटनेस वीडियो. अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिर से अपना एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वो इंग्लिश सॉन्ग पर क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं. अदा शर्मा के इस डांस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. अदा शर्मा (Adah Sharma Video) के वीडियो को एक लाख 29 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

हिमांशी खुराना के पंजाबी सॉन्ग Distance का यूट्यूब पर धमाल, रॉकिंग अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

अदा शर्मा (Adah Sharma) को वीडियो में देखा जा सकता है कि घर की घच पर म्यूजिक बजते ही वो डांस करने लगती हैं. उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि उनके डांस को राधा शर्मा ने कोरियोग्राफ किया है. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो 'गली बॉय' (Gully Boy) फिल्म के रैप सॉन्ग 'मजबूरी' पर क्लासिकल डांस करती नजर आई थीं.

Surbhi Chandna ने ऋतिक रोशन के गाने 'एक पल का जीना' पर यूं किया डांस, वायरल हुआ Video

बता दें कि अदा शर्मा (Adah Sharma) आखिरी बार फिल्म 'कमांडो 3' में नजर आई थीं. बता दें कि अदा शर्मा  ने पढ़ाई खत्म करने के बाद साल 2008 में आई हॉरर फिल्म '1920' से अपना बॉलीवुड डेब्यू  किया था. '1920' की सफलता के बाद अदा शर्मा ने कई फिल्मों में अपना किरदार निभाया. 'हंसी तो फंसी' मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा की गल्फ्रेंड और परिणीति चोपड़ा की बहन का रोल अदा करने वाली अदा शर्मा की एक्टिंग को इस फिल्म में भी काफी सराहा गया था. इसके अलावा अदा शर्मा फिल्म कमांडो में भी मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adah Sharma, Adah Sharma Dance, Adah Sharma Dance Video, Adah Sharma Video, Adah Sharma Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com