विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2019

कश्मीर को लेकर इस एक्ट्रेस ने किया ट्वीट, बोलीं- वहां भी इंसान रहते हैं...

कश्मीर (Kashmir) में आर्टिकल 370 (Artcile 370) को हटाए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है और तब से ही घाटी में कर्फ्यू भी जारी है और अब इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ट्वीट किया है.

कश्मीर को लेकर इस एक्ट्रेस ने किया ट्वीट, बोलीं- वहां भी इंसान रहते हैं...
श्रुति सेठ (Shruti Seth) ने कश्मीर के हालातों पर किया ट्वीट
  • श्रुति सेठ ने कश्मीर के हालातों पर किया ट्वीट
  • कहा- वहां भी इंसान रह रहे हैं.
  • सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

कश्मीर (Kashmir) में आर्टिकल 370 (Artcile 370) को हटाए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है और तब से ही घाटी में कर्फ्यू भी जारी है. बॉलीवुड (Bollywood) सितारों का कश्मीर के हालात को लेकर ट्विटर पर रिएक्शन आने जारी हैं. बॉलीवुड डायेरक्टर ओनिर (Onir) लगातार कश्मीर पर ट्वीट कर रहे हैं. ओनिर कश्मीर (Kashmir) के हालात को लेकर रोजाना एक ट्वीट करते हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी होस्ट श्रुति सेठ (Shruti Seth ) ने भी ट्वीट किया है और उनका यह ट्वीट खूब वायरल भी हो रहा है. 

Saaho Box Office Collection Day 10: बाहुबली प्रभास की फिल्म 'साहो' का धांसू कलेक्शन, 10वें दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस और टीवी होस्ट श्रुति सेठ (Shruti Seth) ने कश्मीर (Kashmir) को लेकर ट्वीट किया है और लिखा हैः 'पूरी घाटी एक महीने से बंद पड़ी है. वहां भी इंसान रह रहे हैं जो बाकी दुनिया से पूरी तरह कटे हुए हैं. वो इंसान जिनको लेकर हम दावा कर रहे हैं कि अपने करीब ला रहे हैं. लेकिन हम उन्हें पूरी तरह भुला चुके हैं और अपनी जिंदगी में व्यस्त हो चुके हैं. कितनी आसानी से हम भूल गए.'

ऋतिक रोशन ने कटरीना कैफ को बताया 'मजदूर', कहा- बस बाहरी संदुरता...

एक्ट्रेस श्रुति सेठ (Shruti Seth) 'फना', 'ता रा रम पम', 'स्लमडॉग मिलेनेयर' और 'राजनीति'  जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा श्रुति सेठ टीवी पर कॉमेडी शो से लेकर सीरियल्स तक हर फील्ड में हाथ आजमा चुकी हैं. लेकिन श्रुति सेठ का कश्मीर को लेकर यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है, और उन्होंने कश्मीर के लोगों की आवाज को सब तक पहुंचाने की कोशिश की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shruti Seth, Shruti Seth Instagram, Shruti Seth Twitter, Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com