विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2019

सिंघम की एक्ट्रेस ने बर्थडे पर भालू को फल और मगरमच्छ को खिलाया मीट, शेरों संग लगाई दौड़- देखें Video

'सिंघम' (Singham) फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने अपना जन्मदिन भालू को फल और मगरमच्छ को मीट खिलाकर मनाया. यही नहीं शेरों के साथ दौड़ लगाती भी नजर आईं काजल.

सिंघम की एक्ट्रेस ने बर्थडे पर भालू को फल और मगरमच्छ को खिलाया मीट, शेरों संग लगाई दौड़- देखें Video
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने दुबई में मनाया अपना जन्मदिन
  • काजल अग्रवाल ने दुबई में मनाया अपना जन्मदिन
  • जिराफ के साथ मस्ती करती दिखाई दीं काजल
  • अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किए Video
नई दिल्ली:

'सिंघम (Singham)' फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने हाल ही में दुबई में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. जिसकी फोटो और वीडियो काजल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं. साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काजल अग्रवाल  (Kajal Aggarwal) सबसे फेमस एक्ट्रसेज में से एक हैं. काजल की वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. इन वीडियो में काजल जिराफ के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं. बता दें 19 जून को काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) का बर्थडे था. ऐसे में 'सिंघम' (Singham) फेम काजल अग्रवाल ने अपना जन्मदिन जानवरों के साथ मनाया. उन्होंने इन वीडियो को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया. 

सलमान खान को ये क्या हुआ कभी पुल में छलांग तो कभी कंधे पर उठाया भतीजे को...देखें Video


काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने इन वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हुए फार्म के मालिकों को थैंक्यू कहते हुए लिखा, 'जिस प्यार और देखभाल के साथ आप इन शानदार जानवरों को पालते हैं वह अविश्वसनीय है, मुझे इनके इतना करीब आने देने के लिए और मेरे डर पर काबू पाने देने के लिए आपका थैंक्यू. मैं कीड़े-मकोड़ों से काफी डरती हूं और ये मेरे लिए बहुत बड़ी डील थी. अपने जन्मदिन के मौके पर इस फार्म पर मेरे लिए एक आनंददायक अनुभव था!' काजल के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं. 

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को पीएम नरेंद्र मोदी नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का योग है पसंद, बताई ये वजह

Kabir Singh Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' को लगी बंपर ओपनिंग, कमाए इतने करोड़

बता दें वैसे तो काजल (Kajal Aggarwal) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'क्यों हो गया ना' से साल 2004 में की थी. लेकिन उन्होंने जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तरफ अपना रुख मोड़ लिया. साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काजल को काफी पहचान मिली. हालांकि 2011 में आई फिल्म 'सिंघम' (Singham) से काजल अग्रवाल ने एक्टर अजय देवगन के साथ हिंदी फिल्मों में वापसी की. इस फिल्म में काजल की एक्टिंग और कॉमेडी को काफी सराहा गया था. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajal Aggarwal, Singham, Kajal Aggarwal Birthday, Kajal Aggarwal Video, Kajal Aggarwal With Crocodile, Kajal Aggarwal With Lions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com