तुमसे अच्छा कौन फिल्म की एक्ट्रेस आरती छाबड़िया मां बन गई हैं. आरती ने 4 मार्च को एक बेबी बॉय को जन्म दिया. एक्ट्रेस ने बेटे का नाम युवान रखा है. बेटे के जन्म के बाद आरती मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि मां बनने की ये जर्नी उनके लिए बिलकुल आसान नहीं थी. आरती ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने मदरहुड एक्सपीरियंस को शेयर किया. आरती शादी के पांच साल बाद मां बनी हैं. क्या कहा आरती ने अपनी प्रेगनेंसी पर चलिए आपको बताते हैं.
आरती छाबड़िया ने कहा, "जब आप 41 की उम्र में डिलीवरी कर रहे होते हैं, तो ये उतना आसान नहीं होता है जितना कि 20s या 30s में होता है. पास्ट में मैं फेल्ड प्रेग्नेंसी का सामना कर चुकी हूं. इसलिए मैं वक्त से पहले इसकी बात नहीं करना चाहती थी. मैं इसे छिपाऊंगी नहीं, क्योंकि ये नॉर्मल है. आखिरकार, मैं एक इंसान हूं". आरती ने आगे कहा, "लोगों को लगता है कि ये तो एक्ट्रेस है, इसके लिए तो आसान है, पैसा देकर काम हो जाएगा. पर ऐसा नहीं है. प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट की वजह से मेरी बॉडी पर बुरा असर पड़ा. दवाएं अलग तरह से रिएक्ट कर रही थीं. मेरी बॉडी आउट ऑफ शेप हो गई थी. मेरे डबल चिन हो रही थी".
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आरती अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहती हैं, "मुझे मेरी बॉडी के लिये ट्रोल भी किया गया. इसलिए मैं एक से अधिक साइकल करने के लिए तैयार नहीं थी, मैं पूरी तरह थक चुकी थी". गौरतलब है कि आरती ने 2019 में विशारद बीडासी शादी की थी. शादी के बाद वे ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं. उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में हम कोविड में फंस गये थे. ये पल काफी तनावपूर्ण था. तनाव में आप कभी कंसीव नहीं कर सकते. इसलिए जब मैंने कंसीव किया, तो मिसकैरज हो गया था. वो सब हमारे लिये काफी मुश्किल था. लेकिन बेटे के जन्म के बाद सारी मुश्किलें कम लग रही हैं. ऐसा लग रहा है कि मैंने जितना भी कुछ झेला सब सफल रहा". आरती ने बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान वे ढीले-ढाले कपडे पहनती थीं, जिससे लोगों को पता न चले की वे मां बनने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं