राजा भैया, तुम से अच्छा कौन है और आवारा पागल दीवाना जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस आरती छाबरिया 41 साल की उम्र में पहली बार मां बनने जा रही हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शादी के बाद पहली प्रेग्नेंसी के चलते कुछ तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. मैटरनिटी फोटोशूट की इन तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है और लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
एक्ट्रेस ने 23 जून साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के चार्टेड अकाउंटेंट विशारद बीडासी से शादी की थी. वहीं कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट को शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
एक्ट्रेस की इस नई जर्नी पर फैंस और सेलेब्स बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं और कमेंट में हार्ट इमोजी की बाढ़ लाते दिख रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2013 में आई पंजाबी फिल्म व्याह 70KM में देखा गया था. वहीं इसके बाद वह अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देती हुई नजर आईं.
आरती छाबरिया ने लज्जा फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था. वहीं आवारा पागल दीवाना, तुमसे अच्छा कौन है, शादी नंबर वन, शॉउटआउट एट लोखंडवाला और पार्ट्नर जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई. हालांकि वह सिल्वर स्क्रीन पर लौटेंगी या नहीं इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं