अस्सी से नब्बे के दशक के बीच में ये बच्ची टीवी पर आने वाले एड्स की जान रही है. अपनी दिलकश अदाओं और एक्टिंग से काफी समय तक फिल्मी पर्दे पर धमाल भी मचाया है. लेकिन ये चकाचौंध से भरी दुनिया शायद ज्यादा रास नहीं आई. बहुत छोटे से फिल्मी करियर के बीच ही इस एक्ट्रेस ने फिल्मी पर्दे को बाय बाय कर दिया. हालांकि प्रोडक्शन के काम से आज भी जुड़ी हुई हैं. क्या आप जानते हैं किसी जमाने में एड वर्ल्ड में छाई रहने वाली ये बच्ची कौन हैं. ये हैं आरती छाबड़िया जिन्हें आपने अक्षय कुमार की फिल्म आवारा पागल दीवाना, हे बेबी और सलमान खान की फिल्म पार्टनर में भी देखा होगा. हालांकि अब ये फिल्मी पर्दे से गायब हैं.
सेट पर बीता बचपन
आरती छाबड़िया ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की ये यादें साझा की हैं. उन्होंने वो अलग अलग एड्स पोस्ट किए हैं जिसमें वो बचपन में नजर आईं. इन एड्स में टू इन वन, बबूल टूथपेस्ट, सनसिल्क शैंपू, ईजी लिक्विड डिटरजेंट जैसे कई एड्स शामिल हैं. इसके लिए आरती छाबड़िया ने लिखा है कि बचपन में उनका बस एक ही काम था हर संडे सेट पर पहुंचना और एक्शन वर्ड सुनते ही एक्टिव हो जाना. उनके पास कभी अपने फ्रेंड्स के साथ बितना के लिए भी वक्त नहीं रहा. वो हमेशा अपनी फैमिली या काम से जुड़े लोगों के साथ ही होती थीं. और, ऐसे में कभी उन्हें अकेलापन भी महसूस नहीं हुआ. वो सिर्फ अपने काम को अच्छे से करना जानती थीं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
फिल्म इंडस्ट्री से हैं दूर
आरती छाबड़िया ने एड जगत से निकलकर सिने पर्दे पर भी खूब काम किया. जिसमें कई नामी हीरोज के साथ फिल्में भी कीं. फिल्म लज्जा के एक सीन के लिए उन्हें एक्ट्रेस रेखा के हाथों में सच में थप्पड़ भी खाने पड़े. जिसके बाद वो शॉक्ड भी हुईं. हालांकि उन सबसे उभर कर एक्टिंग में मशगूल रहीं. लेकिन साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया बेस्ड चार्टेड अकाउंटेंट विशारद बीडासी से शादी के बाद वो ऑस्ट्रेलिया ही शिफ्ट हो गईं. अब वो अपना प्रोडक्शन हाउस राइजिंग फीनिक्स चलाती हैं और म्यूजिक वीडियो डायरेक्ट करती हैं.
Bade Miyan Chote Miyan: 5 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों फ्लॉप हुई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं