विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2020

सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिलेशनशिप पर एक्टर जहीर इकबाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं रिलेशनशिप में था, लेकिन उनके साथ...

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ अपनी रिलेशनशिप पर बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने चुप्पी तोड़ी है, उन्होंने इंटरव्यू में ये बात कही है.

Also Read in
सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिलेशनशिप पर एक्टर जहीर इकबाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं रिलेशनशिप में था, लेकिन उनके साथ...
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ रिलेशनशिप पर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने तोड़ी चुप्पी
  • जहीर इकबाल ने सोनाक्षी के साथ रिलेशन पर तोड़ी चुप्पी
  • इंटरव्यू में कही ये बात
  • सोनाक्षी और जहीर रिलेशनशिप को लेकर थे सुर्खियों में
नई दिल्ली:

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और फिल्म 'नोटबुक' के एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. अब हाल ही में जहीर ने सोनाक्षी के साथ अपनी रिलेशनशिप के रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है. दरअसल, ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इकबाल ने इन अफवाहों को गलत बताया है. जहीर (Zaheer Iqbal) ने कहा कि वह रिलेशनशिप में थे लेकिन सोनाक्षी के साथ नहीं बल्कि किसी और के साथ. हालांकि, अब उसके साथ जहीर का ब्रेकअप हो चुका है. 

जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने कहा कि जब उन्हें और सोनाक्षी को उनके लव अफेयर की अफवाहों के बारे में पता चला तो उनकी हंसी छूट गई. जहीर ने बताया कि गूगल अलर्ट्स के जरिए उन्हें इस बारे में पता चला. जहीर ने कहा, " खैर, मुझे यकीन है कि यह कैसे शुरू हुआ. जब यह सब हुआ, तब हमने एक-दूसरे को मैसेज किया क्योंकि हमें यह जानकारी गूगल अलर्ट्स के नॉटिफिकेशन से मिली थी. पता है सबसे ज्यादा बेकार बात क्या यह थी कि मैं जिसको डेट कर रहा था उसके बारे में किसी को नहीं पता था. हमारे बीच यह थोड़ा अजीब हो गया क्योंकि सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) को पता था कि मैं किसको डेट कर रहा हूं."

जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने अपने और सोनाक्षी  (Sonakshi Sinha) के रिलेशनशिप रूमर्स शुरू होने को लेकर कहा, "सोनाक्षी और मैं बहुत हंसे जब हमने अपने डेटिंग रूमर्स के बारे में पढ़ा. यह मेरे पहले रूमर्स थे तो मुझे पता नहीं था कि कैसे रिएक्ट करूं. लोगों ने हमें देखा था, सोनाक्षी और मैं एक साथ चिल करते थे और शायद किसी ने हमें देखा होगा और वहीं से ये रूमर्स शुरू हुए."


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal, Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal, Zaheer Iqbal Opens Up On Relationship, Zaheer Iqbal Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com