विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2020

अभिषेक बच्चन ने शेयर की ऐश्वर्या राय के बर्थडे सेलिब्रेशन की Photo, बोले- जो भी आपने हमारे लिए किया, वह...

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने भी ऐश्वर्या राय के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी फोटो शेयर की है और उनके लिए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है.

अभिषेक बच्चन ने शेयर की ऐश्वर्या राय के बर्थडे सेलिब्रेशन की Photo, बोले- जो भी आपने हमारे लिए किया, वह...
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने शेयर की ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो
  • अभिषेक बच्चन ने शेयर की ऐश्वर्या राय के जन्मदिन की फोटो
  • एक्टर ने खास अंदाज में दी पत्नी को जन्मदिन की बधाई
  • अभिषेक बच्चन की पोस्ट हुई वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने बीते दिन अपना 47वां जन्मदिन मनाया. उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस और बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें खूब सारी बधाइयां दीं. वहीं, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने भी ऐश्वर्या राय के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी फोटो शेयर की है और उनके लिए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है. अभिषेक बच्चन ने अपनी और ऐश्वर्या राय की फोटो को साझा करते हुए लिखा कि जो भी आपने हमारे लिए किया है, वह काफी मायने रखता है. 


अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, साथ ही बॉलीवुड कलाकार भी इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे वाइफी. हर चीज के लिए आपका शुक्रियां. जो भी चीज आपने हमारे लिए की है, वह काफी मायने रखती है. दुआ करता हूं कि आप हमेशा मुस्कुराती रहें और खुश रहें. हम लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं." अभिषेक बच्चन की इस फोटो पर बॉबी देओल, रितेश देशमुख, अनिल कपूर, ईशा देओल, अनुपम खेर और सिकंदर खेर जैसे कई कलाकारों ने कमेंट कर ऐश्वर्या राय को जन्मदिन की बधाइयां दीं.

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के अलावा खुद ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने भी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी फोटो शेयर कीं. उन्होंने अराध्या के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए फैंस और परिवार को उनके बर्थडे विश के लिए धन्यवाद भी कहा. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'मेलफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ एविल' के हिंदी वर्जन के लिए हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजलीना जॉली की जगह लेती नजर आएंगी. इस फिल्म के लिए उन्होंने एंजलीना जॉली का लुक भी अपनाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. इसके अलावा वह मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म में भी नजर आ सकती हैं. साथ ही वह अनुराग कश्यप की 'गुलाब जामुन' में भी मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Photos, Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai 47th Birthday, Abhishek Bachchan Shares Aishwarya Rai Birthday Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com