विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2022

अभिषेक बच्चन को दसवीं से काफी उम्मीदें, कहा - अब समय आ गया है, फ्रंटफुट पर खेलने का

अभिषेक बच्चन  अपने रोल में प्रयोग करना पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने दसवीं का अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है. फिल्म में वह गंगा राम चौधरी के रोल में नजर आ रहे हैं, जो जेल में रहते 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में बैठना चाहता है.

अभिषेक बच्चन को दसवीं से काफी उम्मीदें, कहा - अब समय आ गया है, फ्रंटफुट पर खेलने का
दसवीं में अभिषेक बच्चन और यामी गौतम
नई दिल्ली:

अभिषेक बच्चन  अपने रोल में प्रयोग करना पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने दसवीं का अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है. फिल्म में वह गंगा राम चौधरी के रोल में नजर आ रहे हैं, जो जेल में रहते 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में बैठना चाहता है. ट्रेलर लॉन्च से पहले अभिषेक ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं, क्योंकि उन्होंने दसवीं से बहुत उम्मीदें लगाते हुए एक नोट शेयर की है, जिसमें लिखा है - मैं आप सभी के साथ दसवीं को शेयर करने के लिए काफी उत्साहित हूं. यह मेरे दिल के बहुत करीब है. 

यह एक ऐसी फिल्म है, जो मनोरंजक है. मुझे आशा है कि यह फिल्म आपको पसंद आएगी. मैं हमेशा अपनी फिल्मों के बारे में बोलने में बहुत मितभाषी रहा हूं. हमने बहुत मेहनत कि है और मुझे पूरा विश्वास है कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है. अपने परिवार और दोस्तों के साथ देखने लायक फिल्म है. अब समय आ गया है फ्रंटफुट पे खेलने का. अभिषेक बच्चन के अलावा दसवीं में यामी गौतम और निम्रत कौर भी मुख्य भूमिका में होंगी और यह 7 अप्रैल को रिलीज होगी.

अभिषेक ने अपने इंस्टा हैंडल पर लिखा, "एक छात्र से दूसरे छात्र को दसवीं की परीक्षा के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं! वीडियो में अभिषेक अपने सभी जेल के साथियों को चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वह बहुत अधिक शोर न करें, क्योंकि वह 10वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर रहे हैं. वीडियो में वह कुर्ता और पायजामा पहने दिख रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने 'जेल से दसवीं करना मेरा शिक्षा का अधिकार है' टैगलाइन के साथ एक पोस्टर शेयर किया है.   

फिल्म में अभिषेक के अलावा यामी एक आईपीएस ऑफिस के रूप में नजर आएंगी, जबकि निम्रत एक राजनेता के रोल में नजर आएंगी. फिल्म की घोषणा के समय उनके पोस्टर पहले जारी किए गए थे. दसवीं को तुषार जलोटा ने निर्देशित किया है. फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी और यह 7 अप्रैल, 2022 से Jio Cinema और Netflix पर स्ट्रीम होगा. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Bachchan, Abhishek Bachchan About Minnale Movie, Abhishek Bachchan Trolls, Abhishek Bachchan Actor, Abhishek Bachchan All Is Well, Abhishek Bachchan Dasvi, Dasvi Trailer, Dasvi Movie, Dasvi Release Date, Dasvi Yami Gautam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com