विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2022

अभिषेक बच्चन पर लगा फिल्म सेट्स से चीजें चुराने का आरोप तो एक्टर बोले- हीरोइन को चुरा लिया

अभिषेक बच्चन सेट्स से सामान चुराते थे? कुछ ऐसा ही आरोप जब बॉलीवुड एक्टर पर लगा तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया सब हैरान रह गए.

अभिषेक बच्चन पर लगा फिल्म सेट्स से चीजें चुराने का आरोप तो एक्टर बोले- हीरोइन को चुरा लिया
अभिषेक बच्चन ने अपने ऊपर लगे आरोप का यूं दिया जवाब
नई दिल्ली:

अभिषेक बच्चन सेट्स से सामान चुराते थे? कुछ ऐसा ही आरोप जब बॉलीवुड एक्टर पर लगा तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया सब हैरान रह गए. वैसे भी अभिषेक बच्चन को अपनी हाजिरजवाबी के लिए पहचाना जाता है और इसकी वजह से वह कई बार ट्रोल्स की बोलती भी बंद कर देते हैं. लेकिन हाल ही में अभिषेक बच्चन पर जब यह आरोप लगा तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग एकदम खामोश हो गए और उनका जवाब भी कम मजेदार नहीं था. तो लीजिए बताते हैं कि अभिषेक बच्चन पर आखिर यह आरोप क्यों लगा और उन्होंने इसका क्या जवाब दिया. 

अमेजॉन मिनी टीवी पर इन दिनों रितेश देशमुख एक कॉमेडी शो 'केस तो बनता है' में नजर आ रहे हैं. इसमें जानी-मानी हस्तियां आती हैं और उन पर कई तरह के आरोप लगाए जाते हैं. इस शो का एक प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. इसमें रितेश देशमुख कहते हैं 'सेट्स से काफी प्रॉप्स चुरा लेते हैं, गुरु के सेट्स पे उन्होंने...' तो अभिषेक ने उनकी बात को काटते हुए तुरंत कहा, 'हीरोइन को चुरा लिया.' गुरु फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय लीड रोल में थीं और दोनों की बाद में शादी हो गई थी. अभिषेक ने रितेश को इसी संदर्भ में जवाब दिया था. 

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' कुछ समय पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म में अभिषेक की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था और फिल्म को काफी सराहा भी गया था. वह जल्द ही साउथ की एक फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे, इसके अलावा ब्रीद वेब सीरीज के अगले सीजन में भी उनकी शानदार एक्टिंग को देखा जा सकेगा.

VIDEO: स्‍वतंत्रता दिवस पर कार्तिक आर्यन के साथ देखिए जय जवान, सिर्फ NDTV इंडिया पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Riteish Deshmukh, Abhishek Bachchan, Guru, Aishwarya Rai Bachchan, Case Toh Banta Hai, Amazon Mini TV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com