Mirzapur The Movie Teaser Live Updates: मिर्जापुर एक ऐसा नाम है जो ओटीटी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता है. 16 नवंबर 2018 को प्राइम वीडियो पर मिर्जापुर का पहला सीजन रिलीज हुई था. रिलीज के साथ ही इसके कैरेक्टर कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू भैया हर किसी के फेवरिट हो गए और डायलॉग सबकी जुबान पर चढ़ गए. पिछले आठ साल में इसके तीन सीजन में 29 एपिसोड आ चुके हैं. अब तैयारी इसकी फिल्म की है. अब आ रही है 'मिर्जापुर: द मूवी'.
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंट की गई, 'मिर्जापुर: द मूवी' का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है, इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है, और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रानी द्वारा को-प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी. फिल्म में शीबा चड्ढा, रवि किशन, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु समेत कई कलाकार नजर आएंगे.
Mirzapur Teaser Live Updates | मिर्जापुर द मूवी टीजर लाइव अपडेट्स
Mirzapur Teaser Release Live: दो भाषाओं में रिलीज होगी 'मिर्जापुर द मूवी'
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की 'मिर्जापुर द मूवी' को सिर्फ हिंदी में रिलीज नहीं किया जाएगा. फिल्म को तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है. इस तरह फिल्म की रेंज को पहले से ज्यादा बढ़ाया गया है.
Mirzapur The Movie first look Live: मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट, इन दो सितारों की हो रही एंट्री
Mirzapur, The Movie Teaser Release Live: मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट और बड़ी हो गई है. इसमें अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान शामिल हैं. फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु के साथ ही पंचायत वाले जितेंद्र कुमार की एंट्री हो रही है. इसमें रवि किशन भी शामिल हो रहे हैं.
Mirzapur Teaser Release Live: भारत ही नहीं इस एशियाई देश में भी खूब पॉपुलर है मिर्जापुर
मिर्जापुर वेब सीरीज की लोकप्रियता इस बात से भी लगाई जा सकती है कि इसे जितना भारत में पसंद किया गया उससे ज्यादा प्यार विदेश से भी मिला. ये बांग्लादेश में ना सिर्फ खूब देखी गई बल्कि काफी पॉपुलर भी रही.
Mirzapur The Movie first look Live: कालीन भैया और गुड्डू पंडित का मिर्जापुर में कौन है फेवरिट कैरेक्टर?
मिर्जापुर वेब सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं. अब फिल्म आ रही है तो हम आपको बता देते हैं कि वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया का किरदार निभाया तो अली फजल ने गुड्डू पंडित का. जब इनसे पूछा गया कि उनका सीरीज में फेवरिट कैरेक्टर कौन है तो उनका जवाब बेहद मजेदार था. उनका जवाब था बीना त्रिपाठी. बीना का किरदार रसिका दुग्गल ने निभाया है.

Mirzapur Teaser Release Live: मिर्जापुर एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने बताया कैसी होगी फिल्म?
मिर्जापुर सीरीज में कालीन भैया की पत्नी बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली रसिका दुग्गल ने कुछ समय पहले हिंट दिया था कि फिल्म किस तरह की हो सकती है. जब उनसे मिर्जापुर: द मूवी के बारे में पूछा गया कि "क्या आप हमें एक हिंट दे सकती हैं कि यह फिल्म कैसी होगी?' तो रसिका दुगल ने जवाब दिया, 'फिल्म में स्केल है. इसमें वो बारीकियां भी हैं जो सीरीज में थीं, लेकिन साथ ही इसमें बड़े पर्दे के सिनेमा का स्केल भी है.'

Mirzapur, The Movie Teaser Release Live: मिर्जापुर द मूवी के टीजर से पहले रीकैप
'मिर्जापुर: द मूवी' के टीजर से पहले मेकर्स ने एक स्पेशल रीकैप वीडियो शेयर किया था. इसमें उस धमाकेदार पहले सीजन की यादें ताजा की गई हैं जिसने दर्शकों को मिर्जापुर की बेखौफ दुनिया से रूबरू कराया था और भारत की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी के रूप में अपनी जगह पक्की की थी. सीजन 1 का यह रीकैप इस बात का पहला इशारा भी है कि कुछ बहुत ही एक्साइटिंग होने वाला है, जिससे हिंट मिलता है कि फैंस को इस हफ्ते मिर्जापुर की दुनिया से एक बड़ा अपडेट मिल सकता है. जबरदस्त एक्शन, रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्विस्ट्स और आइकॉनिक दुश्मनी से भरपूर, यह रीकैप मिर्जापुर की दुनिया को दोबारा सामने लाता है; यह कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू भैया की याद दिलाता है और फैंस को बताता है कि क्यों सीजन 1 देश के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले और पसंदीदा शोज़ में से एक बन गया था.