विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2022

बाबा अमिताभ बच्चन के साथ घर के गर्डन में पकड़म पकड़ाई खेलती नजर आईं आराध्या बच्चन, दिल छू लेगी ये थ्रोबैक अनदेखी तस्वीर

बच्चन परिवार का चाहें कोई भी सदस्य क्यों ना हो फैंस तो सभी के दीवाने हैं. यहां तक की बिटिया आराध्या अभी 10 साल की ही हैं, लेकिन उनकी फैन लिस्ट लाखों में है. वहीं हाल ही में एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है.

बाबा अमिताभ बच्चन के साथ घर के गर्डन में पकड़म पकड़ाई खेलती नजर आईं आराध्या बच्चन, दिल छू लेगी ये थ्रोबैक अनदेखी तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है आराध्या की बचपन की तस्वीर
नई दिल्ली:

बच्चन परिवार का चाहें कोई भी सदस्य क्यों ना हो फैंस तो सभी के दीवाने हैं. यहां तक की बिटिया आराध्या अभी 10 साल की ही हैं, लेकिन उनकी फैन लिस्ट लाखों में है. हाल ही में उनके फैन पेज पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की गई है जो यकीन है कि आपका भी दिल जीत लेगी. यह तस्वीर भले ही पुरानी क्यों ना हो, लेकिन तस्वीर के इमोशन और दादा बेटी का प्यार कभी कम नहीं होने वाला है. फैंस भी इस तस्वीर को देख अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं. 

दिल जीत लिया थ्रोबैक तस्वीर ने

वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन तकरीबन 5 या 6 साल की नजर आ रही हैं वे अपने दादाजी यानी कि आमिताभ बच्चन के साथ पकडम पकडाई खेलती दिख रही हैं. तस्वीर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह तस्वीर उनके घर की ही है.  जहां आराध्या आगे और दादाजी उनके पीछे उन्हें पकड़ते दिखाई दे रहे हैं. ये तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है. इतना ही नहीं ये तस्वीर इंटरनेट पर भी तेजी से वायरल हो रही है.

2cekl82g

Aaradhya Bachchan

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार 

तस्वीर पर एक फैन ने कमेंट किया दिल छू लिया इस तस्वीर ने तो. वहीं बाकी फैंस हार्ट इमोजी बना तारीफ कर रहे रहे हैं. तस्वीर पर लाइक्स की बाढ़ आ गई है. बता दें की बीते दिनों आराध्या की हिंदी स्पीच भी जमकर वायरल हुई थी. उससे पहले उनका गाना और क्रिस्मस पर डांस वीडियो देख लोगों ने आराध्या पर खूब प्यार बरसाया था. 


 

लेखक के बारे में
img
दीक्षा त्रिपाठी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaradhya Bachchan, Aaradhya Bachchan Age, Aaradhya Bachchan Viral Photo, Aaradhya Bachchan Latest Photo, Aaradhya Bachchan Childhood Photo, Amitabh Bachchan Grand Daughter, Amitabh Bachchan Playing Game, Amitabh Bachchan Viral Photo, Amitabh Bachchan Garden, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Bachchan, Throw Back Picture
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com