विज्ञापन

Mohabbatein में अमिताभ बच्चन की बेटी के रोल के लिए Aishwarya Rai नहीं थीं पहली पसंद, प्रीति ने बताया 26 साल पुराना राज

‘मोहब्बतें’ में ऐश्वर्या राय के निभाए मेघा के किरदार को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. प्रीति झंगियानी ने हालिया इंटरव्यू में काजोल और फिल्म की कास्टिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया.

Mohabbatein में अमिताभ बच्चन की बेटी के रोल के लिए Aishwarya Rai नहीं थीं पहली पसंद, प्रीति ने बताया 26 साल पुराना राज
मोहब्बतें की मेघा के लिए फर्स्ट चॉयस नहीं थीं ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड में कई ऐसी रोमांटिक फिल्में बनी हैं, जिन्हें आज भी दर्शक बड़े प्यार से देखते हैं. कुछ फिल्में समय के साथ पुरानी जरूर हो जाती हैं, लेकिन उनकी कहानी, गाने और किरदार हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहते हैं. ऐसी ही एक फिल्म है 'मोहब्बतें', जिसने साल 2000 में रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai), जिमी शेरगिल, शमिता शेट्टी, किम शर्मा, प्रीति झंगियानी, जुगल हंसराज और उदय चोपड़ा जैसे कई कलाकार नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन और लेखन आदित्य चोपड़ा ने किया था. आज भी इस फिल्म से जुड़े कई किस्से चर्चा में रहते हैं. इन्हीं में से एक किस्सा ऐश्वर्या राय बच्चन के किरदार मेघा को लेकर भी है.

क्या पहले काजोल को ऑफर हुई थी फिल्म?

काफी समय से यह चर्चा होती रही है कि फिल्म 'मोहब्बतें' में मेघा के किरदार के लिए पहले काजोल का नाम सामने आया था और उन्हें साइन करने की बात चल रही थी. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई और इसे लेकर कोई पुख्ता सबूत भी सामने नहीं आया. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म की अभिनेत्री प्रीति झंगियानी से भी इस बारे में सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि क्या ऐश्वर्या राय से पहले काजोल को इस फिल्म के लिए चुना गया था.

प्रीति झंगियानी ने क्या कहा?

इस सवाल का जवाब देते हुए प्रीति ने कहा कि वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकतीं क्योंकि उन्हें पूरी कहानी की जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार फिल्म के ऑफिस पहुंची थीं, तब वहां काजोल मौजूद थीं. इसके बाद क्या हुआ और फिल्म आखिरकार ऐश्वर्या राय तक कैसे पहुंची, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है. प्रीति ने साफ कहा कि उन्होंने भी इस बारे में सिर्फ बातें सुनी हैं, लेकिन वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकतीं.

पहली फिल्म हमेशा रहती है खास

इंटरव्यू के दौरान प्रीति झंगियानी से उनकी पहली फिल्म के कलाकारों के साथ रिश्ते को लेकर भी सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार के लिए उसकी पहली फिल्म हमेशा बहुत खास होती है. उस फिल्म से जुड़ी यादें और साथ काम करने वाले लोग हमेशा दिल के करीब रहते हैं.

उन्होंने बताया कि जब भी वह अपनी पहली फिल्म के किसी भी को स्टार से मिलती हैं तो उन्हें काफी अपनापन महसूस होता है. चाहे शमिता शेट्टी हों, किम शर्मा, जुगल हंसराज, जिमी शेरगिल या उदय चोपड़ा, सभी से मिलकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं.

आज भी बरकरार है अपनापन

प्रीति झंगियानी ने यह भी कहा कि उदय चोपड़ा से उनकी काफी समय से मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन जब भी फिल्म के किसी साथी से मुलाकात होती है तो ऐसा लगता है जैसे समय फिर उसी दौर में लौट गया हो. उनके मुताबिक, अब सभी कलाकार अपनी अपनी जिंदगी और करियर में व्यस्त हैं, लेकिन मिलने पर वही पुराना अपनापन और गर्मजोशी महसूस होती है.

मोहब्बतें से खुली थी अमिताभ बच्चन की किस्मत

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जाता है कि यह फिल्म मिलने से पहले अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में पूरी तरह फ्लॉप हो चुके थे. उनका प्रोडक्शन हाउस भी पूरी तरह बर्बाद हो चुका था और वह काफी ज्यादा कर्ज में डूब चुके थे. इसके लिए उन्होंने यश चोपड़ा से मदद मांगी ताकि वह अपना कर्ज चुका सकें. इससे पहले फिल्म में गुरुकुल के प्रिंसिपल के लिए यश चोपड़ा ने बमन ईरानी को चुना था, लेकिन अपने पिता के कहने पर यश चोपड़ा ने यह रोल अमिताभ बच्चन को दिया. इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन की किस्मत ही पलट गई.

यह भी पढ़ें:यूपी-बिहार का वो गाना, जिस पर हुआ था बवाल, बिना कोरियोग्राफी के छा गई थीं शिल्पा शेट्टी, जनता ने बनाया सुपरहिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Kajol, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com