भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में यूं तो कई एक्ट्रेसेज लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं लेकिन आम्रपाली दुबे की जब बात आती है तो बात कुछ और ही हो जाती है. उनकी खूबसूरती और अंदाज का हर कोई दीवाना है. फिलहाल उनका मरून कलर सड़िया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस बीच आम्रपाली का नया गाना रिलीज हुआ है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे का यह गाना धूम मचा रहा है और हर कोई उनके साथ रखने के लिए मजबूर हो रहा है.
हजारों लोगों ने देखा गाना
दरअसल आम्रपाली दुबे का गाना 'कजरवा ये राजा जी' 25 जून को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. इसके बाद अब उनके फैंस लगातार इसे देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं. गाने को एक ही दिन में 67 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. गाने को शिवानी सिंह ने आवाज दी है और इसका म्यूजिक भी काफी जबरदस्त है. इस गाने में आम्रपाली दुबे और परवेश लाल यादव की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
गुलाबी साड़ी में आम्रपाली
'कजरवा ये राजा जी' गाने में आम्रपाली दुबे और परवेश लाल यादव पति-पत्नी के तौर पर दिख रहे हैं जिसमें दोनों अपने प्यार की कहानी को बयां कर रहे हैं. आम्रपाली दुबे गाने में गुलाबी साड़ी में काफी शानदार दिख रही हैं. साथ ही कहती हैं कि उन्होंने पति के लिए साज श्रृंगार किया है. कुल मिलाकर वो अपने पति को खुश करने की कोशिश कर रही हैं. इसके बाद परवेश लाल आते हैं और आम्रपाली उनसे काजल लगाने को लेकर पूछती हैं. गाने के बीच में दोनों का जबरदस्त डांस भी देखने को मिल रहा है. इसी बीच गाने के बोल भी काफी दिलचस्प लग रहे हैं. इस गाने को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. इसे लाल बच्चन ने लिखा है. म्यूजिक की बात करें तो आर्या शर्मा ने इसे म्यूजिक देने का काम किया है. कुल मिलाकर आम्रपाली ने इस गाने से अपने तमाम फैंस को खुश कर दिया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं